1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अफगानिस्तान में अपनी नाकामी के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहरा रहे ‘अनजान’ ट्रंप

अफगानिस्तान में अपनी नाकामी के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहरा रहे ‘अनजान’ ट्रंप

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jan 03, 2018 07:06 pm IST,  Updated : Jan 03, 2018 07:06 pm IST

पाकिस्तान के विपक्षी नेता इमरान खान ने आज कहा कि एक ‘अनजान ’और ‘अकृतज्ञ’ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह कह कर इस्लामाबाद का अपमान किया है कि...

imran khan- India TV Hindi
imran khan

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के विपक्षी नेता इमरान खान ने आज कहा कि एक ‘अनजान ’और ‘अकृतज्ञ’ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह कह कर इस्लामाबाद का अपमान किया है कि उसने पिछले 15 साल में 33 अरब से अधिक डॉलर की वित्तीय सहायता के बदले में अमेरिका को झूठ और धोखा के सिवा कुछ नहीं दिया है। (ट्रंप की फटकार के बाद चीन ने दिखाई सच्ची दोस्ती, किया पाक का बचाव )

क्रिकेटर से नेता बने खान ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा कि अफगानिस्तान में तथाकथित ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई’ में पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। खान ने ट्वीट किया, ‘‘और अब अफगानिस्तान में अमेरिकी नाकामियों के लिए पाकिस्तान को अनजान और अकृतज्ञ डोनाल्ड ट्रंप जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।’’

गौरतलब है कि खान पाकिस्तान सरकार से आतंकवाद पर युद्ध से खुद को अलग करने और तालिबान के साथ वार्ता करने का अनुरोध करते रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश