1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. फिलीपींस के राष्ट्रपति ने मंच पर महिला को किया KISS, मचा बवाल

फिलीपींस के राष्ट्रपति ने मंच पर महिला को किया KISS, मचा बवाल

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jun 05, 2018 11:38 am IST,  Updated : Jun 05, 2018 11:38 am IST

फिलीपींस के राष्ट्रपति रॉड्रिगो दुतेर्ते को विदेश में रहने वाली फिलीपींस की एक महिला के होठों पर चुंबन लेने के कारण आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। बीबीसी ने सोमवार को बताया कि यह घटना रविवार को उस समय घटी, जब दुतेर्ते एक कार्यक्रम में यहां रह रहे फिलीपींस के श्रमिकों से बात कर रहे थे।

PHILLIPINES- India TV Hindi
PHILLIPINES

सियोल: फिलीपींस के राष्ट्रपति रॉड्रिगो दुतेर्ते को विदेश में रहने वाली फिलीपींस की एक महिला को किस करने करने के कारण आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। बीबीसी ने सोमवार को बताया कि यह घटना रविवार को उस समय घटी, जब दुतेर्ते एक कार्यक्रम में यहां रह रहे फिलीपींस के श्रमिकों से बात कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने दो महिलाओं को एक किताब की निशुल्क प्रति देने के लिए बुलाया। महिलाएं दुतेर्ते के बगल में खड़ी देखीं गईं थीं। दुतेर्ते ने पहली महिला को गले लगाया और उसके गालों पर किस किया, और इसके बाद वह दूसरी महिला के होठों पर किस लेने के लिए झुके। (सिंगापुर में 12 जून को सुबह 9 बजे होगी ट्रंप-किम की बैठक )

दुतेर्ते के इस कदम से महिला घबरा गई और शर्माने लगी। अंतत: राष्ट्रपति होठों पर किस लेने के लिए महिला की तरफ झुक ही गए। जहां युवती हंस रही थी और वहां मौजूद भीड़ आनंदित हो रही थी, वहीं इंटरनेट पर आलोचनात्मक टिप्पणियां आ रही थीं। दक्षिणपंथी संगठन गैब्रिएला ने इस घटना को महिलाओं से घृणा करने वाले राष्ट्रपति का घृणित कार्य का नाम दिया है।

संगठन ने कहा कि यह वास्तविक नीतियों से ध्यान हटाने और दुतेर्ते की कमजोर लोकप्रियता से निपटने के लिए एक कमजोर प्रयास था। सीएनएन के अनुसार, दुतेर्ते ने मंच पर महिला से पूछा कि क्या वह 'सिंगल' है? रॉड्रिगो दुतेर्ते की लंबे समय से साथी एक महिला से उन्हें एक बेटी भी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश