1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इमरान खान, सऊदी क्राउन प्रिंस ने तीसरी बार कश्मीर मुद्दे पर की बात

इमरान खान, सऊदी क्राउन प्रिंस ने तीसरी बार कश्मीर मुद्दे पर की बात

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 27, 2019 07:58 pm IST,  Updated : Aug 27, 2019 07:58 pm IST

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने कश्मीर मुद्दे पर तीसरी बार फोन पर बात की। एक मीडिया रिपोर्ट में मंगलवार को यह जानकारी दी गई।

PM Imran, Saudi crown prince Salman discuss Kashmir issue- India TV Hindi
PM Imran, Saudi crown prince Salman discuss Kashmir issue

इस्लामाबाद | पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने कश्मीर मुद्दे पर तीसरी बार फोन पर बात की। एक मीडिया रिपोर्ट में मंगलवार को यह जानकारी दी गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार रात फोन कॉल के दौरान, खान ने क्राउन प्रिंस को कश्मीर की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। 

सऊदी प्रेस एजेंसी (एसपीए) के अनुसार, दोनों नेताओं के बीच फोन पर पहली बात 7 अगस्त को हुई थी, जब उन्होंने क्षेत्र में ताजा स्थिति पर चर्चा की थी। दूसरी फोन कॉल 19 अगस्त को हुई थी, जिस दौरान खान और क्राउन प्रिंस ने कश्मीर संकट सहित कई मुद्दों पर चर्चा की थी। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्टो के अनुसार, खान ने सऊदी क्राउन प्रिंस को 'भारत अधिकृत कश्मीर' की स्थिति के बारे में ब्रीफ भी किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश