1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. 31वें आसियान सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में पहुंचे पीएम मोदी

31वें आसियान सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में पहुंचे पीएम मोदी

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Nov 13, 2017 09:09 am IST,  Updated : Nov 13, 2017 09:09 am IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को 31वें आसियान सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में शिरकत की। दूरदर्शन ने ट्वीट कर एक वीडियो साझा किया, जिसमें मोदी को अन्य वैश्विक नेताओं के साथ मंच साझा करते हुए और हाथ मिलाते हुए देखा जा सकता है।

PM Modi arrived at the inaugural function of the 31st ASEAN...- India TV Hindi
PM Modi arrived at the inaugural function of the 31st ASEAN Summit Image Source : PTI

मनीला: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को 31वें आसियान सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में शिरकत की। दूरदर्शन ने ट्वीट कर एक वीडियो साझा किया, जिसमें मोदी को अन्य वैश्विक नेताओं के साथ मंच साझा करते हुए और हाथ मिलाते हुए देखा जा सकता है। (ईरान में 7.2 तीव्रता का भूकंप, कम से कम 100 लोगों की मौत)

दूरदर्शन के ट्वीट के मुताबिक, "फिलीपींस के मनीला में आसियान सम्मेलन के उद्घाटन समारोह के दौरान वैश्विक नेता हाथ मिलाते हुए और मंच पर एक-साथ तस्वीरें खींचाते हुए।"इससे पहले रविवार को मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, चीन के प्रधानमंत्री ली केकियांग और रूस के प्रधानमंत्री दमित्री मेदवेदेव सहित कई वैश्विक नेताओं के साथ चर्चा की।

सम्मेलन से पहले मोदी फिलीपींस के राष्ट्रपति दुतेर्ते के साथ द्विपत्रीय वार्ता करेंगे। उनकी ट्रंप के साथ भी वार्ता करने की योजना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश