1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. सिंगापुर के सबसे पुराने हिंदू मंदिर का पुजारी गिरफ्तार, आपराधिक विश्वासघात का है आरोप

सिंगापुर के सबसे पुराने हिंदू मंदिर का पुजारी गिरफ्तार, आपराधिक विश्वासघात का है आरोप

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 02, 2020 09:34 am IST,  Updated : Aug 02, 2020 09:34 am IST

सिंगापुर के सबसे पुराने हिंदू मंदिर के मुख्य पुजारी को ‘‘आपराधिक विश्वासघात’’ के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : PTI

सिंगापुर: सिंगापुर के सबसे पुराने हिंदू मंदिर के मुख्य पुजारी को ‘‘आपराधिक विश्वासघात’’ के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। मंदिर की तरफ से शनिवार को जारी एक बयान में कहा गया कि श्री मरियाम्मान मंदिर की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई थी क्योंकि पुजारी की देखरेख में रखे गए सोने के कुछ गहने गायब थे। 

चैनल न्यूज एशिया के मुताबिक, मंदिर की ओर से कहा गया कि गहने गायब होने की जानकारी लेखा जांच के दौरान मिली। बयान में पुजारी के नाम का जिक्र नहीं है। इसमें कहा गया, ‘‘प्रार्थनाओं के दौरान जिन स्वर्ण आभूषणों का उपयोग किया जाता था उन्हें मंदिर के गर्भगृह में मुख्य पुजारी की निगरानी में रखा गया था। 

इस बारे में पुजारी से पूछताछ की गई और उन्होंने गायब किए सभी आभूषण बाद में लौटा दिए।’’ पुलिस ने बताया कि 36 वर्षीय पुजारी को आपराधिक विश्वासघात के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। मंदिर की ओर से कहा गया कि मुख्य पुजारी अभी जमानत पर है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश