1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. कंदील बलोच की हत्या मामले में उसके भाई को उम्रकैद की सजा, 2016 में हुई थी हत्या

कंदील बलोच की हत्या मामले में उसके भाई को उम्रकैद की सजा, 2016 में हुई थी हत्या

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 27, 2019 01:15 pm IST,  Updated : Sep 27, 2019 01:15 pm IST

पाकिस्तान की सोशल मीडिया स्टार कंदील बलोच की हत्या के मामले में उसके भाई को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।

Qandeel Baloch brother get life sentence for honour killing of Pakistan social media star- India TV Hindi
Qandeel Baloch brother get life sentence for honour killing of Pakistan social media star Image Source : FILE

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की सोशल मीडिया स्टार कंदील बलोच की हत्या के मामले में उसके भाई को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। जुलाई 2016 में कंदील के भाई मोहम्मद वसीम ने गला घोट कर हत्या कर दी थी। कंदील बलोच पाकिस्तान में सोशल मीडिया पर हिट सेलेब्रिटी बन चुकी थी और कई बार वह भारतीय राजनेताओं पर भी निशाना साधती थी। ऐसा कहा जाता है कि कंदील बलोच के भाई को सोशल मीडिया पर कंदील का बिंदास अंदाज पसंद नहीं था और कंदील की 'ऑनर किलिंग' हुई थी।

कंदील बलोच सोशल मीडिया पर अपने बिंदास पोस्ट के जरिए कई नेताओं प्रोपोज भी करती थीं, उन्होंने पाकिस्तान के मौजूदा प्रधानमंत्री इमरान खान को भी शोशल मीडिया के जरिए प्रोपोज किया था और कहा था कि इमरान खान अगर उनसे शादी करते हैं तो वे सोशल मीडिया पर बिंदास पोस्ट करना और एक्टिंग  छोड़ देंगी।

कंदील बलोच ने एक बार सोशल मीडिया पोस्ट में यहां तक कह दिया था कि अगर पाकिस्तान भारत को टी-20 मैच में हरा देता है तो वे स्ट्रिप डांस करेंगी। कंदील का यह पोस्ट काफी वायरल हुआ था। 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश