1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. कंदील बलोच के पिता बोले, ‘मैं चाहता हूं कि किसी गरीब परिवार में कोई लड़की जन्म ना ले’

कंदील बलोच के पिता बोले, ‘मैं चाहता हूं कि किसी गरीब परिवार में कोई लड़की जन्म ना ले’

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 17, 2017 08:15 pm IST,  Updated : Jul 17, 2017 09:14 pm IST

पिछले साल ऑनर किलिंग का शिकार बनी कंदील बलूच के पिता मुहम्मद अजीम ने कहा है कि किसी गरीब परिवार में कोई लड़की जन्म ना ले। अपने फेसबुक पोस्ट में बोल्ड वीडियो और तस्वीरें डालने को लेकर वह मशहूर हुई थी।

qandeel baloch father- India TV Hindi
qandeel baloch father

लाहौर: पिछले साल ऑनर किलिंग का शिकार बनी कंदील बलूच के पिता मुहम्मद अजीम ने कहा है कि किसी गरीब परिवार में कोई लड़की जन्म ना ले। अपने फेसबुक पोस्ट में बोल्ड वीडियो और तस्वीरें डालने को लेकर वह मशहूर हुई थी।

परिवार की झूठी शान की खातिर कंदील के भाई ने पिछले साल उसकी हत्या कर दी थी। कंदील का असली नाम फौजिया अजीम था। उसके भाई वसीम पर उसकी हत्या का आरोप है। यह घटना 15 जुलाई 2016 की है।

उसके 82 वर्षीय पिता ने कहा कि कंदील अपने गरीब माता पिता की पैसों से मदद किया करती थी जो वह अपने विवादित साधनों से अर्जति करती थी। उसकी मौत के बाद उसके माता पिता गरीबी के दुश्चक्र में फंस गए हैं।

उन्होंने कहा, कंदील मेरी बेटी नहीं थी बल्कि वह मेरा बेटा थी। उसने हमें वित्तीय और भावनात्मक मदद पहुंचायी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश