मॉस्को: रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने अपने भारतीय समकक्ष एस जयशंकर से वार्ता के बाद बुधवार को कहा कि रूस एवं भारत अपने रक्षा संबंधों का दायरा और अधिक बढ़ाने तथा अत्याधुनिक हथियार प्रणाली के संयुक्त उत्पादन पर सकारात्मक विचार साझा करते हैं। लावरोव ने अपनी बैठक के बाद संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उनकी भारतीय विदेश मंत्री के साथ सार्थक और उपयोगी बातचीत हुई है। विदेश मंत्री बनने के बाद जयशंकर रूस की अपनी पहली यात्रा पर हैं।
Related Stories
लावरोव के हवाले से रूस की आधिकारिक समाचार एजेंसी तास ने कहा, ‘‘हम सैन्य प्रौद्योगिकी सहयोग के सकारात्मक विचार साझा करते हैं। इसमें अत्याधुनिक हथियार प्रणाली के संयुक्त उत्पादन का दायरा बढ़ाने की संभावना भी शामिल है।’’ उन्होंने यह भी कहा कि व्लादीवोस्तोक में अगले हफ्ते पूर्वी आर्थिक मंच (ईईएफ) के बाद भारत के साथ सैन्य-तकनीकी सहयोग बढ़ने की भी मास्को उम्मीद करता है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शरीक होंगे।