1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. रूस में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले, एक दिन में 1,159 लोगों की मौत, मॉस्को में कामकाज पर पाबंदी लागू

रूस में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले, एक दिन में 1,159 लोगों की मौत, मॉस्को में कामकाज पर पाबंदी लागू

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 29, 2021 08:03 am IST,  Updated : Oct 29, 2021 08:03 am IST

रूस में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और पिछले 24 घंटे में संक्रमण से यहां 1,159 लोगों की मौत हो गई है। मॉस्कों में 11 दिनों की पाबंदी लगा दी गई ताकि तेजी से फैल रहे इस संक्रमण पर काबू पाया जा सके।

रूस में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले, एक दिन में 1,159 लोगों की मौत, मॉस्को में कामकाज पर पाबंदी - India TV Hindi
रूस में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले, एक दिन में 1,159 लोगों की मौत, मॉस्को में कामकाज पर पाबंदी लागू  Image Source : AP

मॉस्को: रूस में कोविड-19 के मामलों में लगातार हो रही भारी वृद्धि के बीच बृहस्पतिवार को प्रशासन ने मॉस्को में कामकाज पर 11 दिनों की पाबंदी लागू की ताकि अधिक से अधिक लोग घरों में रहें और वायरस को फैलने से रोका जा सके। सरकारी कोरोना वायरस कार्यबल ने बताया कि 24 घंटों में 1,159 लोगों की मौत संक्रमण से हुई, जिसके बाद मृतकों की कुल संख्या 235,057 हो गई। 

देश में महामारी फैलने के बाद से एक दिन में मौत के सबसे अधिक मामले सामने आए हैं। इसके अलावा बृहस्पतिवार को संक्रमण के 40,096 नए मामले सामने आए हैं। 

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने संक्रमण की रोकथाम के लिये 30 अक्टूबर से सात नवंबर के बीच कामकाज पर पाबंदी का आदेश दिया था। इस दौरान अधिकतर सरकारी संगठन तथा निजी व्यापार बंद करने का प्रावधान है। उन्होंने अत्यधिक प्रभावित क्षेत्रों से जल्द से जल्द इसे लागू करने के लिये प्रोत्साहित किया था। कुछ क्षेत्रों ने इस सप्ताह की शुरुआत में इसे लागू कर दिया था। 

बृहस्पतिवार के बाद मॉस्को में स्कूल, जिम, मनोरंजन स्थल अरैर अधिकतर स्टोर बंद रहेंगे जबकि रेस्त्रां और कैफे से खाना घर ले जाने की छूट रहेगी। बंदी के दौरान आवश्यक वस्तुएं और राशन का सामान बेचने वाले स्टोर और दवा दुकानों को खोले रखने की अनुमति रहेगी। 

इनपुट-भाषा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश