1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. सीरिया में विद्रोहियों के इलाकों रूस ने किया हवाई हमला, 5 बच्चों समेत 22 लोगों की मौत

सीरिया में विद्रोहियों के इलाकों रूस ने किया हवाई हमला, 5 बच्चों समेत 22 लोगों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 28, 2018 06:25 pm IST,  Updated : Jun 28, 2018 06:25 pm IST

युद्धग्रस्त सीरिया में विद्रोहियों के इलाके में रूस द्वारा किए गए हवाई हमलों में कम से कम 22 लोगों को मारे जाने की खबर है...

Russian airstrikes in southern Syria kill 22 civilians, says Syrian Observatory for Human Rights | A- India TV Hindi
Russian airstrikes in southern Syria kill 22 civilians, says Syrian Observatory for Human Rights | AP

बेरूत: युद्धग्रस्त सीरिया में विद्रोहियों के इलाके में रूस द्वारा किए गए हवाई हमलों में कम से कम 22 लोगों को मारे जाने की खबर है। एक निगरानी संस्था की रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिणी सीरिया के विद्रोहियों की पकड़ वाले इलाकों पर रूस की तरफ से एक के बाद एक किए गए हवाई हमलों में गुरुवार को कम से कम 22 नागरिकों की मौत हो गई। संस्था ने बताया कि मारे जाने वालों में से ज्यादातर लोग एक ही प्रांत के थे जो हमले की वजह से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ। 

सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा, ‘अल-मसेफरा प्रांत पर कम से कम 25 रूसी हवाई हमले किए गए। इनमें से एक हमला एक बेसमेंट पर हुआ जहां लोग शरण लिए हुए थे। इसमें 5 बच्चों समेत 17 असैन्य नागरिकों की मौत हो गई।’ ऑब्जर्वेटरी ने कहा कि जिस प्रकार के विमानों और युद्ध सामग्री का इस्तेमाल हुआ, जिन स्थानों को चुना गया और लड़ाई के तरीकों को देखते हुए उसके आधार पर साफ होता है कि ये हमले किसने किए हैं। 

ऑब्जर्वेटरी के मुताबिक, अन्य 5 लोग दक्षिणी सीरिया के मुख्य प्रांत दारा में मारे गए। इस इलाके पर भी विद्रोहियों का कब्जा है। संस्था के प्रमुख रामी अब्देल रहमान ने कहा, ‘19 जून से इन हमलों के बढ़ने के बाद से यह पहला हमला है जिसमें इतने ज्यादा लोग मारे गए।’ सरकारी बलों ने 19 जून से दक्षिणी सीरिया में विद्रोहियों की पकड़ वाले इलाकों में बमबारी बढ़ा दी है और सहयोगी रूस के लड़ाकू विमानों ने 23 जून को क्षेत्र पर पहला हमला किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश