1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. दक्षिण कोरिया में सामने आए Coronavirus के 39 नए मामले, अब तक 269 मरीजों की मौत

दक्षिण कोरिया में सामने आए Coronavirus के 39 नए मामले, अब तक 269 मरीजों की मौत

 Edited By: Agency
 Published : May 30, 2020 10:43 am IST,  Updated : May 30, 2020 10:43 am IST

दक्षिण कोरिया में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 39 नए मामले सामने आए। इनमें से अधिकतर मामले घनी आबादी वाले उस इलाके में सामने आए हैं, जहां गोदाम में काम करने वाले कई कर्मी संक्रमित पाए गए थे। 

South Korea reports 39 new coronavirus cases- India TV Hindi
South Korea reports 39 new coronavirus cases Image Source : AP

सियोल: दक्षिण कोरिया में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 39 नए मामले सामने आए। इनमें से अधिकतर मामले घनी आबादी वाले उस इलाके में सामने आए हैं, जहां गोदाम में काम करने वाले कई कर्मी संक्रमित पाए गए थे। दक्षिण कोरिया रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (केसीडीसी) के अनुसार देश में संक्रमण के अब तक 11,441 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 269 लोगों की मौत हो गई है।

Related Stories

शनिवार को संक्रमित पाए गए लोगों में से कम से कम 12 लोग विदेश से आए हैं। केसीडीसी निदेशक जियोंग इयुन कियोंग ने शुक्रवार को बताया कि संक्रमण के कम से कम 102 मामले ई-कॉमर्स कंपनी कूपांग द्वारा संचालित एक बड़े गोदाम के कर्मियों से जुड़े हैं।

संक्रमण को रोकने के लिए एहतियाती कदम उठाने और कर्मियों के बीच दूरी सुनिश्चित करने में नाकाम करने के कारण कंपनी की आलोचना हो रही है। कंपनी के हेलमेट, लैपटॉप, कीबोर्ड और उन अन्य उपकरणों पर वायरस पाए हैं जिन्हें सभी कर्मी साझा रूप से इस्तेमाल करते हैं।

इसके अलावा स्वास्थ्य कर्मियों के अनुसार संक्रमण के 266 मामले सियोल के नाइटक्लबों और मनोरंजन के अन्य परिसरों से जुड़े हैं, जहां मई में सामाजिक दूरी दिशा-निर्देशों में ढील दिए जाने के बाद भारी भीड़ देखी गई थी। दक्षिण कोरिया में स्कूल खोल दिए गए हैं। ऐसे में संक्रमण के मामले बढ़ना अधिकारियों के लिए और चिंता की बात बन गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश