1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. दक्षिण कोरिया, अमेरिका ने की उत्तर कोरियाई परमाणु मामले को लेकर रणनीति पर चर्चा

दक्षिण कोरिया, अमेरिका ने की उत्तर कोरियाई परमाणु मामले को लेकर रणनीति पर चर्चा

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 30, 2018 08:57 am IST,  Updated : Jun 30, 2018 08:57 am IST

दक्षिण कोरिया की विदेश मंत्री कांग क्यूंग-व्हा और अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने उत्तर कोरियाई परमाणु निरस्त्रीकरण की रणनीति को लेकर......

Mike Pompeo with Korean foreign minister Kang Kyung-wha...- India TV Hindi
Mike Pompeo with Korean foreign minister Kang Kyung-wha (Image courtesy AP)

सियोल: दक्षिण कोरिया की विदेश मंत्री कांग क्यूंग-व्हा और अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने उत्तर कोरियाई परमाणु निरस्त्रीकरण की रणनीति को लेकर शुक्रवार को टेलीफोन पर चर्चा की।

समाचार एजेंसी एफे ने बताया कि दक्षिण कोरियाई विदेश मंत्रालय के एक बयान के मुताबिक, दोनों राजनयिकों ने करीब आधे घंटे तक बात की। इस दौरान पोम्पियो ने कांग को 12 जून को सिंगापुर में हुए अमेरिका-उत्तर कोरिया शिखर सम्मेलन के बाद उत्तर कोरिया के साथ अपने परमाणु कार्यक्रम की तैयारियों के बारे में बताया।

यह चौथे बार है कि दोनों शीर्ष राजनयिकों ने सिंगापुर में हुए शिखर सम्मेलन के बाद बात की है। कांग ने पोम्पियो को पिछले सप्ताह मॉस्को में संपन्न हुए दक्षिण कोरिया-रूस सम्मेलन में दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति मून जे-इन और उनके रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन के बीच हुई बैठक के परिणाम से अवगत कराया। दोनों राजनयिकों ने पोम्पियो की अगले सप्ताह प्योंगयांग यात्रा से ठीक पहले बात की है। अमेरिकी विदेश मंत्री की इस यात्रा की पुष्टि व्हाइट हाउस द्वारा अभी की जानी बाकी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश