1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. बैंकॉक में लग सकता है स्ट्रीट फूड स्टॉल पर बैन

बैंकॉक में लग सकता है स्ट्रीट फूड स्टॉल पर बैन

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 18, 2017 11:02 am IST,  Updated : Apr 18, 2017 11:03 am IST

बैंकॉक की प्रमुख सड़कों पर सफाई मुहिम के तहत स्ट्रीट फूड स्टॉल पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। सिटी हॉल अधिकारी ने यह जानकारी दी।

street foods may ban in bangkok- India TV Hindi
street foods may ban in bangkok

बैंकॉक: बैंकॉक की प्रमुख सड़कों पर सफाई मुहिम के तहत स्ट्रीट फूड स्टॉल पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। सिटी हॉल अधिकारी ने यह जानकारी दी। इस फैसले के बाद से राजधानी के खान-पान के शौकीन लोगों में गुस्सा एवं रोष उत्पन्न हो गया है।

शहर के अधिकारियों ने पिछले कुछ महीनों में राजधानी के सभी प्रकार की रेहड़ी पटरी वालों पर रोक लगाई है। इससे देर रात मिलने वाले नूडल्स एवं तले भूने जीव-जंतु मिलने पर काफी असर पड़ा है जो कि थाईलैंड का प्रमुख स्ट्रीट फूड है।

बैंकॉक गवर्नर के मुख्य सलाहकार वैनलॉप सुवेडी ने एएफपी से कहा, प्रमुख मार्ग पर कपड़ों, कृत्रिम सामान और भोजन की रेहडि़यों पर रोक लगा दी जाएगी। उन्होंने कहा, उन्हें आदेश एवं स्वच्छता के कारणों के चलते अनुमति नहीं दी जाएगी। वहीं बैंकॉक के लोगों का कहना है कि यह चहल-पहल राजधानी के आकर्षण का हिस्सा है और साथ ही एक सस्ता विकल्प भी है। बैंकॉक पर्यटन एजेंसी में काम करने वाले शीवान सूवानपक ने कहा, अगर आप सभी पथविक्रताओं का सफाया करना चाहते हैं तो यह ऐसा ही कि आप अपनी संस्कृति का सफाया खुद कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश