1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ताइवान के प्रधानमंत्री ने की इस्तीफे की मांग

ताइवान के प्रधानमंत्री ने की इस्तीफे की मांग

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Sep 05, 2017 07:16 am IST,  Updated : Sep 05, 2017 07:16 am IST

ताइवान के प्रधानमंत्री लिन चुआन ने सोमवार को इस्तीफे की घोषणा की। समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, चुआन ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि...

लिन चुआन- India TV Hindi
लिन चुआन

ताइपे: ताइवान के प्रधानमंत्री लिन चुआन ने सोमवार को इस्तीफे की घोषणा की। समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, चुआन ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति साई इंग-वेन को रविवार को ही अपना इस्तीफा सौंप दिया। राष्ट्रपति ने इस्तीफा स्वीकार किया है या नहीं, अभी इसकी घोषणा नहीं की गई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, सई ने लिन का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। (उत्तर कोरिया संकट से निपटने के लिए चीन ने किया UN से अनुरोध)

मई 2016 में कार्यभार संभालने के बाद लिन ने पेंशन सुधार, राजनीतिक दलों की संपत्तियों पर नियंत्रण और श्रम सुधार से संबंधित विवादास्पद कानून लागू किए थे। प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने काफी लक्ष्य हासिल कर लिए हैं और वह अब राष्ट्रपति को मौका देना चाहते हैं कि वह अपने किसी व्यक्ति को इस पद पर नियुक्त करें।

लिन ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की एक बैठक के दौरान सई से रविवार के अपने इस्तीफे के बारे में बताया था। ताइवान की केंद्रीय समाचार एजेंसी के अनुसार, सरकार के एक सदस्य ने कहा है कि ताइवान के मेयर लई चिंग-ते को शुक्रवार को प्रधानमंत्री बनाया जाएगा। कई सर्वेक्षणों के अनुसार, लई ने राष्ट्रपति से भी अधिक लोकप्रियता हासिल कर ली है। उन्होंने अपने भावी कदम के बारे में मीडिया के सवालों के जवाब नहीं दिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश