1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. काबुल एयरपोर्ट पर कब्जे के बाद तालिबान का पहला बयान, जानिए अमेरिका के बारे में क्या कहा

काबुल एयरपोर्ट पर कब्जे के बाद तालिबान का पहला बयान, जानिए अमेरिका के बारे में क्या कहा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 31, 2021 10:51 am IST,  Updated : Aug 31, 2021 10:51 am IST

तालिबान ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ये हम सबकी जीत है। तालिबान के प्रवक्ता ने कहा कि तालिबान अमेरिका के साथ अच्छ संबंध चाहता है।

काबुल एयरपोर्ट पर कब्जे के बाद तालिबान का पहला बयान, जानिए अमेरिका के बारे में क्या कहा- India TV Hindi
काबुल एयरपोर्ट पर कब्जे के बाद तालिबान का पहला बयान, जानिए अमेरिका के बारे में क्या कहा Image Source : AP

काबुल: अफगानिस्तान से अमेरिकी सैन्य अभियान खत्म होने के बाद काबुल एयरपोर्ट पर तालिबान का कब्जा हो गया है। तालिबान ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ये हम सबकी जीत है। तालिबान के प्रवक्ता ने कहा कि तालिबान अमेरिका के साथ अच्छ संबंध चाहता है। इससे पहले 31 अगस्त की डेडलाइन से एक दिन पहले ही अमेरिकी सैनिकों काबुल एयरपोर्ट को खाली कर दिया और अमेरिकी सैनिकों को लेकर आखिरी विमान ने काबुल से उड़ान भरी। इसके बाद काबुल एयरपोर्ट पर तालिबान का कब्जा हो गया और तालिबान ने जश्न कौ दौरान जमकर फायरिंग की।

उधर, अमेरिका के राष्ट्रपति बायडेन ने कहा, ‘‘ अब, अफगानिस्तान में 20 साल पुरानी हमारी सैन्य मौजूदगी समाप्त हो गयी है।’’ उन्होंने अफगानिस्तान से समय-सीमा (31 अगस्त) के भीतर सैनिकों की सुरक्षित वापसी के लिये सशस्त्र बलों का धन्यवाद किया। बायडेन ने कहा कि वह मंगलवार को देश को संबोधित करंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘ अभी के लिये, मैं इतना ही बताना चाहूंगा कि योजना के अनुसार हमारे अभियान को सम्पन्न करने के लिए जमीनी स्तर पर मौजूद सभी ज्वाइंट चीफ तथा हमारे सभी कमांडर ने सर्वसम्मति से सिफारिश की थी। उनका विचार था कि हमारे सैन्य अभियान को पूर्ण करना हमारे सैनिकों के जीवन की रक्षा और आने वाले हफ्तों तथा महीनों में अफगानिस्तान छोड़ने को इच्छुक लोगों की संभावनाओं को सुदृढ़ करने का सबसे बेहतर तरीका है।’’

राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने विदेश मंत्री से अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों के साथ निरंतर समन्वय स्थापित करने को कहा है ताकि युद्धग्रस्त देश छोड़ने को इच्छुक किसी भी अमेरिकी, अफगान सहयोगियों और विदेशी नागरिकों के लिए सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित किया जा सके। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश