1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. यहां नशे में गाड़ी चलाई तो जाना होगा मुर्दाघर....

यहां नशे में गाड़ी चलाई तो जाना होगा मुर्दाघर....

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 13, 2016 12:55 pm IST,  Updated : Apr 13, 2016 12:56 pm IST

दुनिया में दूसरी सबसे खतरनाक सड़कों में से एक थाइलैंड में अब अगर कोई नशे में गाड़ी चलाते हुए पकड़ा जाएगा, तो उसे मुर्दाघर में काम करने के लिए भेजा जा सकता है

drink and drive- India TV Hindi
drink and drive

बैंकॉक: दुनिया में दूसरी सबसे खतरनाक सड़कों में से एक थाइलैंड में अब अगर कोई नशे में गाड़ी चलाते हुए पकड़ा जाएगा, तो उसे मुर्दाघर में काम करने के लिए भेजा जा सकता है ताकि सड़क दुर्घटनाएं ना हो। पुलिस कर्नल क्रियांगडेज जनतारावोंग ने थाई नववर्ष की पूर्व संध्या पर कहा, 'इसका मकसद लोगों को शराब पीकर गाड़ी चलाने से हतोत्साहित करना है।' विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार थाईलैंड की सड़कों पर हर साल करीब 24 हजार लोग अपनी जान गंवाते हैं । थाईलैंड की सड़कें दुनिया में दूसरी सबसे खतरनाक सड़कें मानी जाती हैं। दुनिया में सड़क हादसों में सबसे अधिक लोगों की मौत लीबिया में होती है।

परीवीक्षा विभाग के नोंताजीत नेतपुक्काना ने बताया कि सरकार नशे में और लापरवाही से गाड़ी चलाने वाले कुछ ड्राइवरों को अस्पतालों के वार्डों में काम करने के लिए भेजती है, लेकिन अब प्रशासन ने फैसला किया है कि मुर्दाघर में काम करने की दहशत से लोगों को अपनी लापरवाही के अंजाम का बेहतर एहसास होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश