1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इस देश की कंपनी धूम्रपान ना करने वाले कर्मचारियों को देगी ज्यादा छुट्टी

इस देश की कंपनी धूम्रपान ना करने वाले कर्मचारियों को देगी ज्यादा छुट्टी

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Nov 01, 2017 03:04 pm IST,  Updated : Nov 01, 2017 03:04 pm IST

धूम्रपान नहीं करने वाले कर्मचारियों को जापान की एक कंपनी छह दिन की अतिरिक्त छुट्टी देगी। तोक्यो की ऑनलाइन कॉमर्स कन्सल्टिंग एंड मार्केटिंग कंपनी पिआला ने सितंबर में इस कार्यक्रम की शुरूआत की थी।

The company of this country will give more holiday to...- India TV Hindi
The company of this country will give more holiday to non-smokers

तोक्यो: धूम्रपान नहीं करने वाले कर्मचारियों को जापान की एक कंपनी छह दिन की अतिरिक्त छुट्टी देगी। तोक्यो की ऑनलाइन कॉमर्स कन्सल्टिंग एंड मार्केटिंग कंपनी पिआला ने सितंबर में इस कार्यक्रम की शुरूआत की थी। एक कर्मचारी ने धूम्रपान करने वाले कर्मचारियों के बार-बार उठकर जाने से समय के नुकसान की शिकायत की थी।

प्रवक्ता हिरोताका मत्सुशिमा ने बताया, ‘‘चूंकि हमारा दफ्तर 29 वीं मंजिल पर है...भूतल पर धूम्रपान कक्ष में एक बार जाने और वहां से आने में कम से कम 10 मिनट का नुकसान होता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘साथ ही यह भी सच है कि धूम्रपान कक्ष में अमूमन काम के बारे में ही बातें होती है । वे एक दूसरे से विचारों का आदान-प्रदान करते हैं और मशविरा करते हैं। ’’

मत्सुशिमा ने कहा, ‘‘इसलिए, हमने धूम्रपान करने वालों को सुधारने की बजाए ( धूम्रपान नहीं करने वालों को ) इनाम देने का फैसला किया।’’ एक सितंबर को इस कार्यक्रम की शुरूआत के बाद से धूम्रपान करने वाले 42 कर्मचारियों में चार ने अपनी आदतें बदल ली । कंपनी में कुल 120 कर्मचारी काम करते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश