1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. बलूचों को ही नहीं, वहां के गधों को भी गोली मार रही है पाकिस्तानी फोर्स: ऐक्टिविस्ट ने किया दावा

बलूचों को ही नहीं, वहां के गधों को भी गोली मार रही है पाकिस्तानी फोर्स: ऐक्टिविस्ट ने किया दावा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 14, 2021 06:19 pm IST,  Updated : Jan 14, 2021 06:19 pm IST

बलूच ऐक्टिविस्ट फजिला बलोच एक एक वीडियो ट्वीट करते हुए दावा किया है कि बलूचिस्तान में तैनात लेवी फोर्स के लोग वहां के जानवरों को भी निशाना बना रहे हैं।

Pakistan force killing Donkey, Balochistan Donkey Killed, Pakistan Army Killing Donkey- India TV Hindi
पाकिस्तान के अशांत प्रांत बलूचिस्तान से अक्सर ही वहां के निवासियों पर सेना और अन्य सुरक्षा बलों की ज्यादती की खबरें आती रहती हैं। Image Source : TWITTER/@IFAZILABALOCH

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के अशांत प्रांत बलूचिस्तान से अक्सर ही वहां के निवासियों पर सेना और अन्य सुरक्षा बलों की ज्यादती की खबरें आती रहती हैं। पिछले कुछ सालों में हजारों बलूच युवा पाकिस्तान की फौज द्वारा गायब कर दिए गए और आज तक नहीं मिले। इस बीच एक ट्विटर पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ लोग एक गधे को गोली मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक बलूच ऐक्टिविस्ट द्वारा शेयर किए गए वीडियो में नजर आ रहा है कि पाकिस्तान की लेवी फोर्स का एक कमांडो गधे को कम से कम 2 गोलियां मारता है, और उसकी मौत हो जाती है।

‘अब वे जानवरों को भी नहीं छोड़ रहे’

बलूच ऐक्टिविस्ट फजिला बलोच एक एक वीडियो ट्वीट करते हुए दावा किया है कि बलूचिस्तान में तैनात लेवी फोर्स के लोग वहां के जानवरों को भी निशाना बना रहे हैं। फजिला ने ट्विटर पर वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, ‘पाकिस्तान: बलूचिस्तान में न सिर्फ निहत्थे बेगुनाह लोगों बल्कि जानवरों को भी मारा जा रहा है। लेवी फोर्स के लोगों को एक गधे की जान लेते हुए देखें।’ हालांकि वीडियो में यह साफ नहीं हो पाया है कि गधे को कब और कहां गोली मारी गई या फिर उसे गोली मारने का कारण क्या था।

Pakistan Army Donkey, Pakistan Donkey, Balochistan Donkey Killed, Balochistan Donkey Killed Video
Image Source : TWITTER/@IFAZILABALOCHवीडियो में यह साफ नहीं हो पाया है कि गधे को कब और कहां गोली मारी गई या फिर उसे गोली मारने का कारण क्या था।

बलूचिस्तान में बीते कई सालों से अशांति
बता दें कि बलूचिस्तान में बीते कई सालों से अशांति है और वहां से अक्सर ही हिंसा की खबरें आती रहती हैं। इस महीने की शुरुआत में ही बलूचिस्तान में बंदूकधारियों ने अपहरण करने के बाद कम से कम 11 कोयला खनिकों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इससे पहले बीते दिसंबर के आखिरी सप्ताह में बलूचिस्तान में ही हुए एक आतंकवादी हमले में 7 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए थे। बलूचिस्तान में होने वाले आतंकी हमलों में अक्सर बड़ी संख्या में पाकिस्तानी सैनिक मारे जाते हैं। वहीं, स्थानीय निवासी आरोप लगाते हैं कि पिछले कुछ सालों में पाकिस्तानी सेना ने हजारों बलोचों को गायब कर दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश