1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अमेरिका ने अफगानिस्तान पर भ्रष्टाचार से नहीं लड़ने का आरोप लगाया, सहायता में कटौती की

अमेरिका ने अफगानिस्तान पर भ्रष्टाचार से नहीं लड़ने का आरोप लगाया, सहायता में कटौती की

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 19, 2019 11:15 pm IST,  Updated : Sep 19, 2019 11:15 pm IST

अमेरिका ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि अफगानिस्तान सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में नाकाम रही है और उसे सीधे तौर पर दिये जाने वाले धन में 16 करोड़ डॉलर से अधिक की कटौती की जाती है। 

अमेरिका, विदेश मंत्री, माइक पोम्पियो - India TV Hindi
अमेरिका के  विदेश मंत्री माइक पोम्पियो  Image Source : फाइल चित्र

वाशिंगटन: अमेरिका ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि अफगानिस्तान सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में नाकाम रही है और उसे सीधे तौर पर दिये जाने वाले धन में 16 करोड़ डॉलर से अधिक की कटौती की जाती है। अफगानिस्तान में करीब हफ्ते भर बाद होने वाले चुनाव से पहले अमेरिका ने यह कदम उठाया है। विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने एक बयान में कहा, ‘‘हम उन लोगों के खिलाफ हैं जो अपने पद का दुरूपयोग करते हैं और विदेशी सहायता के लाभों से अफगान अवाम को वंचित करने में तथा अधिक समृद्ध भविष्य से उन्हें दूर करने में अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर रहे हैं।’’ 

उन्होंने कहा कि अमेरिका भ्रष्टाचार की निगरानी करने की प्रभारी अफगान संस्था के साथ कार्य स्थगित कर रहा है क्योंकि यह एक साझेदार बने रहने के योग्य नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘हम उम्मीद करते हैं कि अफगान सरकार भ्रष्टाचार से लड़ने में एक स्पष्ट प्रतिबद्धता प्रदर्शित करेगी ताकि अफगान अवाम की सेवा की जा सके और उनके विश्वास को कायम रखा जा सके।’’ 

पोम्पियो ने कहा कि अमेरिका ऊर्जा परियोजना के लिए 10 करोड़ डॉलर का वादा वापस ले रहा है। उन्होंने कहा कि अमेरिका इसके लिए अफगान प्राधिकारों को धन भेजने के बजाय इसे प्रत्यक्ष रूप से वित्त पोषित करेगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश