1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अमेरिकी राजदूत काबुल पहुंचा, तालिबान से वार्ता बहाल करने के संकेत दिए

अमेरिकी राजदूत काबुल पहुंचा, तालिबान से वार्ता बहाल करने के संकेत दिए

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 04, 2019 07:57 pm IST,  Updated : Dec 04, 2019 07:57 pm IST

अफगानिस्तान में तालिबान के साथ किसी करार तक पहुंचने के लिए अमेरिकी राजदूत जलमय खलीलजाद बुधवार को काबुल पहुंचे। अफगान अधिकारी ने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा रुकी हुई बातचीत पटरी पर लाने के सुझाव के कुछ दिन बाद यह यात्रा हो रही है।

 प्रतिकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
 प्रतिकात्मक तस्वीर

काबुल: अफगानिस्तान में तालिबान के साथ किसी करार तक पहुंचने के लिए अमेरिकी राजदूत जलमय खलीलजाद बुधवार को काबुल पहुंचे। अफगान अधिकारी ने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा रुकी हुई बातचीत पटरी पर लाने के सुझाव के कुछ दिन बाद यह यात्रा हो रही है। अफगान अधिकारी ने एएफपी को बताया, ‘‘ खलीलजाद काबुल में हैं और वह बाद में राष्ट्रपति एवं अन्य वरिष्ठ अफगान अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।’’ 

उन्होंने कहा कि बातचीत को दोबारा शुरू करना उनके एजेंडे में होगा। काबुल स्थित अमेरिकी दूतावास ने इस पर टिप्पणी से इनकार किया। उल्लेखनीय है कि अमेरिका और तालिबान सितंबर में समझौते के करीब पहुंचते नजर आ रहे थे लेकिन तालिबान के हमले में अमेरिकी सैनिक की मौत के बाद ट्रंप ने वार्ता स्थगित करने की घोषणा कर दी। हालांकि, पिछले हफ्ते अचानक अफगानिस्तान स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने पहुंचे ट्रंप ने कहा कि वह तालिबान से समझौता करना चाहते हैं। वहीं, तालिबान का कहना है कि वाशिंगटन से वार्ता को बहाल करने के बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश