1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अमेरिका ने अफगानिस्तान पर सबसे बड़ा गैर परमाणु बम गिराया

अमेरिका ने अफगानिस्तान पर सबसे बड़ा गैर परमाणु बम गिराया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 13, 2017 11:11 pm IST,  Updated : Apr 13, 2017 11:31 pm IST

अमेरिकी सेना ने आज अफगानिस्तान स्थित ISIS के परिसर पर अबतक का सबसे बड़ा गैर परमाणु बम गिराया है। इस बम का वजन 21 हजार पाउंड यानी करीब 9525 किलो है।

America attack- India TV Hindi
America attack

नई दिल्ली: अमेरिकी सेना ने आज अफगानिस्तान स्थित ISIS के परिसर पर अबतक का सबसे बड़ा गैर परमाणु बम गिराया है। इस बम का वजन 21 हजार पाउंड यानी करीब 9525 किलो है। इस बम को आईएसआईएस के गुफाओं को निशाना बनाकर गिराया गया।

पेंटागन ने इस हमले की पुष्टि करते हुए बताया कि अफगानिस्तान के नानगरहर में GBU-43/B बम को एक टनेल कम्पलेक्स (सुरंग) पर गिराया गया। इस बम को 'मदर ऑफ ऑल बम्स' यानी 'सभी बमों की मां' भी कहा जाता है। स्थानीय समय के मुताबिक शाम 7 बजकर 32 मिनट पर यह हमला किया गया।

यह GPS से संचालित होने वाला विस्फोटक है और अमेरिका ने पहली बार इसका इस्तेमाल किया है। अमेरिका के निशाने पर  नंगरहार प्रांत में ISIS द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली सुरंगें थीं। हालांकि अभी तक यह पता नहीं लग पाया है कि इस हमले में ISIS को कितना नुकसान हुआ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश