1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. संबंध बनाने से मना किया तो बीवी ने 29 घंटे तक पति को रखा कमरे में बंद

संबंध बनाने से मना किया तो बीवी ने 29 घंटे तक पति को रखा कमरे में बंद

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 30, 2015 04:14 pm IST,  Updated : Oct 30, 2015 04:14 pm IST

सियोल: दक्षिण कोरिया में एक महिला ने अपने पति से अलग होने के लिए न केवल उसे 29 घंटे कमरे में बंद रखा बल्कि उस पर रेप का आरोप भी लगाया। हालांकि पूरे मामले की

बीवी ने 29 घंटे तक पति को...- India TV Hindi
बीवी ने 29 घंटे तक पति को रखा कमरे में बंद

सियोल: दक्षिण कोरिया में एक महिला ने अपने पति से अलग होने के लिए न केवल उसे 29 घंटे कमरे में बंद रखा बल्कि उस पर रेप का आरोप भी लगाया। हालांकि पूरे मामले की जांच के बाद कोर्ट ने महिला को ही दोषी पाया है।

29 घंटे तक पति को रखा कमरे में बंद

महिला के पति ने जब उसकी सेक्‍सुअल इच्‍छा का सम्‍मान ना रखते हुए शारीरिक संबंध बनाने से इंकार कर दिया तो महिला ने अपने पति को 29 घंटे तक कमरे में बंद रखा। इसके अलाव महिला ने इस दौरान पति को जबरदस्‍ती सेक्‍सुअल संबंध बनाने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद महिला ने अपने पति से तलाक लेने के लिए कोर्ट में बयान दिया कि चूंकि उसका प‍ति ने उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया है इसलिए वह उससे तलाक लेना चाहती है।

क्या था मामला
दरअसल दक्षिण कोरिया मे यह महिला शारीरिक संबंध न बनाने की वजह से तलाक लेना चाहती थी। महिला के पति ने जब उसकी सेक्‍सुअल इच्‍छा का सम्‍मान नहीं किया तो उसने गुस्‍से में आकर अपने पति को 29 घंटे तक बंद कर दिया। महिला के पति ने सियोल सेंट्रल प्रॉसिक्यूटर्स ऑफिस को बताया कि उसकी वाइफ ने उसे न केवल उसे कमरे में बंद रखा बल्कि उसके साथ जबरदस्‍ती कई बार सेक्‍सुअल संबंध बनाए,ताकि वह उस पर रेप का आरोप लगा सके। इस पूरे मामले में सियोल सेंट्रल प्रॉसिक्यूटर्स ऑफिस ने महिला को आरोपी करार देते हुए कहा है कि उसने पति को घर में जबरन बंद करके रेप किया ताकि तलाक के लिए उसे ठोस सबूत मिल सके।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश