1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. 11 साल का इजरायली लड़का 3 अलग-अलग कोविड वेरिएंट से हुआ संक्रमित

11 साल का इजरायली लड़का 3 अलग-अलग कोविड वेरिएंट से हुआ संक्रमित

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jan 31, 2022 01:58 pm IST,  Updated : Jan 31, 2022 01:58 pm IST

पिछले अनुभव की तुलना में हेल्फगॉट ने कहा कि उन्होंने बहुत गंभीर लक्षणों का अनुभव किया है, पर इस बार ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा, "अल्फा (संक्रमण) में, मुझे तेज बुखार था, पर अभी में अच्छा महसूस कर रहा हूं।"

11 साल का इजरायली लड़का 3...- India TV Hindi
11 साल का इजरायली लड़का 3 अलग-अलग कोविड वेरिएंट से हुआ संक्रमित Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • एलोन हेल्फगॉट अल्फा, डेल्टा और अब ओमिक्रॉन से संक्रमित हो गए हैं
  • हेलफगॉट ने पिछले सप्ताह ओमिक्रॉन के लिए पॉजिटिव परीक्षण किया

यरूशलेम: एक 11 वर्षीय इजरायली लड़का एक साल में तीन अलग-अलग कोविड वेरिएंट से संक्रमित हुआ है। एलोन हेल्फगॉट आधिकारिक तौर पर अल्फा, डेल्टा और अब ओमिक्रॉन से संक्रमित हो गए हैं। द टाइम्स ऑफ इजराइल ने बताया कि स्कूल वर्ष की शुरुआत के बाद से वह 3-4 बार क्वारंटीन में रहा है।

मध्य इजराइल शहर केफर सबा के हेलफगॉट ने पिछले सप्ताह ओमिक्रॉन के लिए पॉजिटिव परीक्षण किया। लड़का, हालांकि आइसोलेशन में है। उन्होंने रविवार को चैनल 12 न्यूज को बताया मैं ठीक हूँ, बहुत स्वस्थ महसूस कर रहा हूँ।

पिछले अनुभव की तुलना में हेल्फगॉट ने कहा कि उन्होंने बहुत गंभीर लक्षणों का अनुभव किया है, पर इस बार ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा, "अल्फा (संक्रमण) में, मुझे तेज बुखार था, पर अभी में अच्छा महसूस कर रहा हूं।"

(इनपुट- एजेंसी)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश