1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. लद्दाख से गायब हुई 28 वर्षीय भारतीय महिला का गिलगिट-बाल्टिस्तान में मिला शव, पुलिस ने उठाया ये कदम

लद्दाख से गायब हुई 28 वर्षीय भारतीय महिला का गिलगिट-बाल्टिस्तान में मिला शव, पुलिस ने उठाया ये कदम

 Edited By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Jul 27, 2023 09:14 am IST,  Updated : Jul 27, 2023 10:04 am IST

लद्दाख के कारगिल क्षेत्र से लापता हुई 28 वर्षीय भारतीय महिला का शव गिलगिट-बाल्टिस्तान में मिलने से सनसनी फैल गई है। कई तरह के सवाल उठ रहे हैं कि आखिर महिला का शव भारत से यहां कैसे पहुंच गया। फिलहाल स्थानीय लोगों ने रीति-रिवाज से उसका अंतिम गिलगित बाल्टिस्तान में कर दिया है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : AP

कारगिल क्षेत्र से लापता हुई 28 वर्षीय एक महिला का शव गिलगित-बाल्टिस्तान में पाया गया है। इससे हड़कंप मच गया है। अब सवाल है कि आखिर महिला का शव वहां तक कैसे पहुंचा। जानकारी के मुताबिक कुछ लोगों ने महिला का शव नदी में बहते हुए देखा। इसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया। इसके बाद शव की पहचान कारगिल से लापता भारतीय महिला के रूप में की गई।

यह महिला लद्दाख के कारगिल जिले से लापता हुई थी। बुधवार को इस महिला का शव गिलगिट-बाल्टिस्तान क्षेत्र में बरामद किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। ‘डॉन’ अखबार की खबर में खरमंग जिले के उपायुक्त मुहम्मद जफ्फार के हवाले से कहा गया है कि महिला का शव करगिल नदी से बरामद किया गया तथा जिले में दफना दिया गया। इससे पहले, करगिल पुलिस थाने ने महिला की तस्वीर वाला एक पैम्फ्लेट प्रसारित किया था।

स्थानीय लोगों ने दफनाया

शव बरामद करने के लिए पैम्फ्लेट गिलगिट-बाल्टिस्तान प्रशासन को भी भेजा गया था। इसमें महिला की शिनाख्त बिलकीस बानो के रूप में की गयी है। वह 15 जुलाई को अक्चामल में अपने घर से लापता हो गयी थी। स्थानीय लोगों ने शव का अंतिम संस्कार उसी जिले में कर दिया है। खरमंग निवासी कासिम ने बताया कि महिला का अंतिम संस्कार इस्लामिक रीति-रिवाजों के अनुसार किया गया। हालांकि महिला का शव यहां तक किन परिस्थियों में पहुंचा, इस बारे में अभी कोई सूचना नहीं है। (भाषा)

यह भी पढ़ें

अमेरिका और ब्रिटेन समेत इन 13 देशों से खफा हुआ बांग्लादेश, राजनयिकों को तलब कर जाहिर की नाखुशी

श्रीलंका के राष्ट्रपति ने भारत से जुड़े इस मुद्दे पर मांगा सभी दलों का समर्थन, जानें पूरा मामला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश