1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. लेबनान में जंग लड़ रहे 4 इजरायली सैनिकों की मौत, जानें 28 फरवरी से अब तक कितने मारे गए

लेबनान में जंग लड़ रहे 4 इजरायली सैनिकों की मौत, जानें 28 फरवरी से अब तक कितने मारे गए

 Published : Mar 31, 2026 06:11 pm IST,  Updated : Mar 31, 2026 06:11 pm IST

Israel Lebanon Conflict: लेबनान में जारी लड़ाई के दौरान 4 इजरायली सैनिकों की मौत हो गई। बता दें कि 28 फरवरी से शुरू ‘ऑपरेशन रोरिंग लायन’ में मरने वालों की संख्या 9 हो गई। वहीं, इजरायल पर किए गए रॉकेट हमलों में 22 नागरिक भी मारे गए हैं।

Israel Lebanon conflict, Israeli soldiers killed Lebanon, Operation Roaring Lion- India TV Hindi
‘ऑपरेशन रोरिंग लायन’ के शुरू होने के बाद अब तक 9 इजरायली सैनिक मारे जा चुके हैं। Image Source : AP REPRESENTATIONAL

तेल अवीव: लेबनान के दक्षिणी इलाके में जारी लड़ाई के दौरान इजरायल डिफेंस फोर्सेंज के 4 सैनिकों की मौत हो गई है। इजरायली सेना ने मंगलवार को इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि जंग में 2 सैनिक घायल हो गए हैं। जेरूसलम पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, मृतकों में कैप्टन नोआम मैडमोनी, स्टाफ सार्जेंट बेन कोहेन और स्टाफ सार्जेंट मैक्सिम एंटिस शामिल हैं, जबकि चौथे सैनिक का नाम अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है। इस घटना में जो 2 सैनिक घायल हुए हैं, उनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि दूसरे को मध्यम चोटें आई हैं। सेना ने बताया कि सभी प्रभावित सैनिकों के परिवारों को सूचित कर दिया गया है।

ऑपरेशन ‘रोरिंग लायन’ में कितने सैनिकों की मौत?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 28 फरवरी से शुरू हुए ‘ऑपरेशन रोरिंग लायन’ के बाद से अब तक लेबनान में लड़ाई के दौरान कुल 9 इजरायली सैनिकों की मौत हो चुकी है। वहीं, जंग की शुरुआत से अब तक लेबनान और ईरान की ओर से किए गए रॉकेट और मिसाइल हमलों में 22 आम नागरिकों की भी जान जा चुकी है। गुरुवार को उत्तरी इजरायल के नहारिया शहर में हिजबुल्लाह द्वारा दागे गए रॉकेट के सीधे हमले में 43 साल के उरी पेरेट्ज़ की मौत हो गई। इस हमले में 25 अन्य लोग भी घायल हुए हैं।

इजरायल-ईरान की लड़ाई पर नेतन्याहू का बयान

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोमवार को कहा कि अमेरिका और इजरायल का संयुक्त सैन्य अभियान अब 'आधे से ज्यादा रास्ता तय कर चुका है'। उन्होंने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ईरान के समृद्ध यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना या उसे खत्म करना है। न्यूजमैक्स को दिए इंटरव्यू में नेतन्याहू ने कहा कि इस अभियान के तहत ईरान की सैन्य और परमाणु क्षमताओं को काफी हद तक कमजोर किया जा चुका है। उन्होंने कहा, 'हमने उनकी मिसाइल क्षमता को नुकसान पहुंचाया है, हथियार बनाने वाली फैक्ट्रियों को नष्ट किया है और परमाणु कार्यक्रम से जुड़े अहम वैज्ञानिकों को खत्म किया है।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश