1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. IDF खुद ही ढह जाएगा, इजरायल के सैन्य प्रमुख ने दी चेतावनी, ईरानी संसद अध्यक्ष गालिबाफ का बड़ा बयान

IDF खुद ही ढह जाएगा, इजरायल के सैन्य प्रमुख ने दी चेतावनी, ईरानी संसद अध्यक्ष गालिबाफ का बड़ा बयान

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Mar 28, 2026 09:04 pm IST,  Updated : Mar 28, 2026 09:04 pm IST

ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले का पूरा एक महीना बीत चुका है। जंग क्या मोड़ लेगा कुछ कहा नहीं जा सकता है। ईरान के संसद के स्पीकर मोहम्मद गालिबाफ ने इजरायल को लेकर बड़ी बात कही है। जानें उन्होंने अपने ट्वीट में क्या लिखा है?

ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद गालिबाफ- India TV Hindi
ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद गालिबाफ

ईरानी संसद अध्यक्ष मोहम्मद ग़ालिबफ़ ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, इजरायली सैन्य प्रमुख ने चेतावनी दी, “मैं 10 खतरे के संकेत दे रहा हूं... आईडीएफ खुद ही ढह जाएगा।” गालिबाफ ने इजरायल पर आरोप लगाया कि, खाड़ी में इस तरह से तनाव बढ़ाकर और ईरान के औद्योगिक ढांचे पर हमला करके, अपराधी ज़ायोनी शासन इन चेतावनियों को नजरअंदाज करने की कोशिश कर रहा है…और अपने भ्रष्ट मंत्रिमंडल और सेना का विश्वास खो रहा है। उन्होंन कहा,  इसके विपरीत, ईरान की तीखी प्रतिक्रिया इस चल रहे पतन को और तेज कर देगी।

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग में अब यूनिवर्सिटी को भी निशाना बनाया गया है। तेहरान स्थित एक यूनिवर्सिटी की इमारत अमेरिकी-इजरायली हमले के बाद खंडहर में बदल गई है। इस कायराना हमले के बाद ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने दोहराया कि अगर देश के इंफ्रास्ट्रक्चर या आर्थिक केंद्रों को निशाना बनाया गया, तो तेहरान इसका कड़ा जवाब देगा।

बता दें कि शनिवार को सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो में तेहरान स्थित ईरान यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी परिसर तहस नहस दिखाई दे रहा है। वीडियो में यूनिवर्सिटी परिसर में फैला मलबा और नुकसान साफ दिखाई दे रहा है। ईरानी मीडिया के मुताबिक यह नुकसान अमेरिका और इजरायल के हमले के बाद हुआ है। दिखाई दे रहे वीडियो में यूनिवर्सिटी की इमारतें क्षतिग्रस्त नजर आ रही हैं और घटनास्थल पर चिंगारियां और धुआं उठता दिख रहा है। वीडियो में एक शख्स भी दिख रहा है जो सर्चलाइट से मलबे को देख रहा है।  

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश