1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन में 6.2 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अबतक 100 से ज्यादा लोगों की मौत

चीन में 6.2 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अबतक 100 से ज्यादा लोगों की मौत

 Written By: Shailendra Tiwari
 Published : Dec 19, 2023 06:19 am IST,  Updated : Dec 19, 2023 06:49 am IST

चीन से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां तीव्रता इतनी तेज थी कि कम से कम 111 लोगों की मौत हो गई है और ये आकंड़ा अभी बढ़ सकता है।

चीन में 6.2 तीव्रता के...- India TV Hindi
चीन में 6.2 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही Image Source : XHNEWS (X)

चीन से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तर-पश्चिमी चीन में आए भूकंप के कारण गांसु और किंघई प्रांतों में 100 से अधिक लोग मारे गए। वहीं, समाचार एजेंसी सिन्हुआ के हवाले से एपी में छपी खबर के अनुसार, 200 से अधिक लोग घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, उत्तर-पश्चिमी चीन के एक पहाड़ी क्षेत्र में बीते सोमवार आधी रात से ठीक पहले ये भूकंप आया। इस भूकंप की तीव्रता 6.2 बताई जा रही है। इस भूकंप से गांसु और किंघई प्रांत में काफी नुकसान हुआ है। वहीं, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने सर्च एंड रेस्क्यू कार्य में "संपूर्ण प्रयास" करने का आह्वान किया है।

मौतों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा

बीती रात जब लोग अपने घरों में सो रहे थे कि तभी एक भूकंप का झटका महसूस किया गया। इस भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 6.2 मापी गई। इस भूकंप की वजह से गांसु और किंघई प्रांत में भारी तबाई देखने को मिली है। कई घरों को काफी नुकसान हुआ और कई तो जमीदोंज हो गए है। जिसकी वजह से करीब 111 लोगों की मौत हो चुकी है और ये संख्या अभी और बढ़ सकती है। चीनी सर्च एंड रेस्क्यू टीम बचाव कार्य में लगी हुई है।

200 से ज्य़ादा लोग घायल

समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, इस भूकंप की वजह से गांसु और किंघई प्रांतों में 200 से अधिक लोग घायल हो गए, भूकंप किंघई के साथ प्रांतीय सीमा से लगभग 5 किलोमीटर (3 मील) दूर गांसु के जिशिशान काउंटी में आया। एपी की रिपोर्ट के अनुसार, देश की ब्रॉडकास्टर सीसीटीवी ने बताया कि पानी और बिजली लाइनों के साथ-साथ परिवहन और संचार बुनियादी ढांचे को भी नुकसान हुआ है। भूकंप गांसु प्रांतीय राजधानी लान्झू में महसूस किया गया जो बीजिंग की राजधानी से लगभग 1,450 किलोमीटर (900 मील) दूर है।

आपदा क्षेत्र में भेजी जा रही मदद

सीसीटीवी के मुताबिक, आपदा क्षेत्र में टेंट, फोल्डिंग बेड और रजाईयां भेजी जा रही हैं। एपी की रिपोर्ट के अनुसार, इसमें चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने घटनास्थल पर मौतों की संख्या को कम करने के लिए संपूर्ण खोज और बचाव प्रयास का आह्वान किया गया है। इसके बाद, चीनी नेशनल कमीशन फॉर डिजास्टर प्रिवेंशन, रिडक्शन और रिलीफ एंड मिनिस्ट्री ऑफ इमरजेंसी मैनेजमेंट ने लेवल-IV डिजास्टर रिलीफ इमरजेंसी को एक्टिव कर दिया है।

ये भी पढ़ें:

रूवेन अजार भारत में होंगे इजराइल के नए राजदूत, नेतन्याहू सरकार ने दी मंजूरी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश।