1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इस जगह मिला रोमन युग का 2 हजार साल साल पुराना कब्रिस्तान, दुर्लभ ताबूत ने मचाई हैरानी

इस जगह मिला रोमन युग का 2 हजार साल साल पुराना कब्रिस्तान, दुर्लभ ताबूत ने मचाई हैरानी

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Sep 25, 2023 12:13 pm IST,  Updated : Sep 25, 2023 03:51 pm IST

गाजा पट्टी में रोमन युग के कब्रिस्तान से कई पुरानी कब्रें और सीसा से बने ताबूत मिले हैं, जो हैरान करने वाले है। बताया जा रहा है कि यह स्थल बेहद पुराना है। यह 2 हजार साल पुराना बताया जा रहा है। पुरातत्वविदों के लिए यह स्थल अब 'सोने की खान' साबित हो रहा है।

रोमन युग का 2 हजार साल साल पुराना कब्रिस्तान- India TV Hindi
रोमन युग का 2 हजार साल साल पुराना कब्रिस्तान Image Source : AP

Gaza Srtip News: रोमन साम्राज्य का अपना एक स्वर्णिम अतीत था। गाजा पट्टी हो या इजिप्ट, ये इलाके दुनिया के बेहद प्राचीन इलाकों में से हैं। इजिप्ट में मिले प्राचीन ममी से हजारों साल पुराने इतिहास का पता चलता है। इसी बीच गाजा पट्टी में रोमन युग की पुरानी कब्रें और सीसा से बने ताबूत प्राप्त हुए हैं। इससे उस समय के बारे में कई जानकारियां प्राप्त होती हैं।

रोमन युग का 2 हजार साल साल पुराना कब्रिस्तान
Image Source : APरोमन युग का 2 हजार साल साल पुराना कब्रिस्तान

खुदाई में मिली दर्जनों पुरानी कब्रें और सीसा से बने ताबूत

गाजा पट्टी रोमन युग के कब्रिस्तान से दर्जनों पुरानी कब्रें और सीसा निर्मित ताबूत प्राप्त हुए हैं। पुरातत्वविद इसे गाजा में पाया गया अब तक का सबसे बड़ा कब्रिस्तान बता रहे हैं। यह स्थल करीब 2000 साल पुराना है। पिछले साल उत्तरी गाजा पट्टी में जबालिया के पास मिस्र द्वारा वित्त पोषित एक आवास परियोजना के निर्माण के दौरान श्रमिक इस स्थल पर आए थे। इसके बाद कमर्मचारियों ने फ्रांसीसी विशेषज्ञों के सहयोग से 2700 वर्ग मीटर क्षेत्र में खुदाई करने का काम किया।

रोमन युग का 2 हजार साल साल पुराना कब्रिस्तान
Image Source : APरोमन युग का 2 हजार साल साल पुराना कब्रिस्तान

जनवरी में 60 कब्रों की खोज थी बड़ी कामयाबी

पुरातत्वविदों के लिए यह स्थल अब 'सोने की खान' साबित हो रहा है। पुरातत्वविदों का कहना है कि इस स्थल पर जनवरी में 60 कब्रों की खोज एक बड़ी कामयाबी थी, लेकिन यह संख्या बढ़कर अब 135 हो गई है। खुदाई का नेतृत्व फ्रांसीसी पुरातत्वविद रेने एल्टर ने किया। इस संबंध में उन्होंने कहा कि शोधकर्ताओं ने 100 से अधिक कब्रों का अध्ययन किया है। उन्होंने सीसे से बने ताबूत की ओर इशारा करते हुए कहा- एक में अलंकृत अंगूर के पत्ते हैं, तो दूसरे में डॉल्फिन की छवियां हैं। उन्होंने इसे असाधारण खोज के रूप में वर्णित किया। उन्होंने कहा कि गाजा में पहली बार सीसा निर्मित ताबूत की खोज की गई है।

Also Read: 

पाकिस्तान: अहमदिया समुदाय की कौन लेगा सुध, अब ध्वस्त की गई 75 कब्रें, दो धार्मिक स्थल की मीनारों को भी तोड़ा

दक्षिण चीन सागर में 'ड्रैगन' की दादागिरी, लगाया फ्लोटिंग बैरियर, फिलीपींस ने दिखाया आक्रोश

जंग होगी और भीषण! अत्याधुनिक ड्रोन आर्मी तैयार कर रहा यूक्रेन, रूस के उड़ेंगे होश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश