1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. Pakistan : चुनाव से एक दिन पहले पाकिस्तान में भीषण बम ब्लास्ट, 8 लोगों की मौत

Pakistan : चुनाव से एक दिन पहले पाकिस्तान में भीषण बम ब्लास्ट, 8 लोगों की मौत

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Feb 07, 2024 02:30 pm IST,  Updated : Feb 07, 2024 02:52 pm IST

चुनाव से ठीक एक दिन पहले पाकिस्तान में भीषण बम धमाके की खबर है। इस भीषण बम ब्लास्ट में 26 लोगों की मौत की खबर है। बताया जा रहा है कि एक राजनीतिक दल के कार्यालय के बाहर यह ब्लास्ट हुआ है।

पाकिस्तान में भीषण बम ब्लास्ट- India TV Hindi
पाकिस्तान में भीषण बम ब्लास्ट Image Source : FILE

Pakistan News: पाकिस्तान में 8 फरवरी को होने वाले आम चुनाव से पहले एक बार फिर बड़ा बम धमाका हुआ है। चुनाव से ठीक एक दिन पहले बलूचिस्तान में ब्लास्ट हुआ है। समाचार एजेंसी रायटर के अनुसार बलूचिस्तान में एक राजनीतिक दल के कार्यालय को निशाना बनाया है। इसमें 26 लोगों के मरने की खबर है।

पाकिस्तान में 8 फरवरी को होने वाले आम चुनाव से पहले एक बार फिर बड़ा बम धमाका हुआ है। चुनाव से ठीक एक दिन पहले बलूचिस्तान में ब्लास्ट हुआ है। समाचार एजेंसी रायटर के अनुसार बलूचिस्तान में एक राजनीतिक दल के कार्यालय को निशाना बनाया है। इसमें 8 लोगों के मरने की खबर है। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बुधवार को एक राजनीतिक दल के कार्यालय के बाहर ये विस्फोट हुआ है। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

बलूचिस्तान के पिशिन जिले में हुआ बम धमाका

उपायुक्त जुम्मा दाद खान ने बताया कि ये विस्फोट बलूचिस्तान के पिशिन जिले के नोकांडी इलाके के स्थित उम्मीदवार के कार्यालय में हुआ, जिसमें आठ लोगों की जान चली गई है।

इससे पहले ब्लास्ट में 10 लोगों की हुई थी मौत

इससे पहले पाकिस्तान के डेरा इस्माइल खान में भी एक हमला हुआ था। यहां एक पुलिस थाने पर हुए आतंकवादी हमले में 10 पुलिसकर्मी मारे गए थे। हमला आधी रात के बाद किया गया, जब अधिकतकर पुलिसकर्मी सो रहे थे। सोते हुए पुलिसकर्मियों पर हमला करने के दौरान जवाबी कार्रवाई का उचित मौका ही नहीं मिल पाया। पाकिस्तान में हाल के समय में लगातार आतंकी हमले हो रहे हैं। अस्थिर पाकिस्तान की अंतरिम सरकार इन्हें रोकने में नाकाम है। आम चुनाव से पहले आतंकी हमले में 10 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है। वहीं 6 अन्य लोग घायल हो गए हैं। घायलों को डेरा इस्माइल खान अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश