1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अफगानिस्तान में एक और भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 4.7 रही तीव्रता

अफगानिस्तान में एक और भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 4.7 रही तीव्रता

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Mar 09, 2023 08:06 am IST,  Updated : Mar 09, 2023 10:15 am IST

अफगानिस्तान में एक और भूकंप के झटके महसूस किए गए। आज बुधवार की सुबह 7 बजकर 06 मिनट पर आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.7 मापी गई।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

अफगानिस्तान में एक और भूकंप के झटके महसूस किए गए। आज गुरुवार की सुबह 7 बजकर 06 मिनट पर आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.7 मापी गई। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के फैजाबाद में था। इसमें किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ। इससे पहले मंगलवार देर रात 1:40 बजे अफगानिस्तान के काबुल में 4.2 तीव्रता का भूकंप आया था। 

अफगानिस्तान में मंगलवार को भूकंप 69.51 के देशांतर और 34.53 के अक्षांश पर 136 किलोमीटर की गहराई पर आया था। यहां इस महीने में तीसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। 

तुर्किये और सीरिया में 6 फरवरी को आए विनाशकारी भूकंप में 52,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। तुर्किये में अब तक 45,000 से ज्यादा लोगों ने भूकंप में जान गंवा दी है। तुर्किये और सीरिया में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था और तबाही की ऐसी-ऐसी तस्वीरें सामने आईं थीं जिसको देखकर रूह कांप जा रही थी।

ये भी पढ़ें-

मशहूर एक्टर और डायरेक्टर सतीश कौशिक का निधन, 67 साल की उम्र में आज सुबह ली आखिरी सांस

दिल्ली: होली के दिन भीषण हादसा! तेज रफ्तार थार ने कई लोगों को कुचला, 2 की मौत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश