1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अफगानिस्तान: काबुल में सैन्य हवाई अड्डे पर बड़ा धमाका, 10 लोगों की मौत की खबर, कई घायल

अफगानिस्तान: काबुल में सैन्य हवाई अड्डे पर बड़ा धमाका, 10 लोगों की मौत की खबर, कई घायल

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Jan 01, 2023 08:30 pm IST,  Updated : Jan 01, 2023 08:30 pm IST

अफगानिस्तान के काबुल में सैन्य हवाई अड्डे पर बड़ा धमाका हुआ है। इस धमाके में 10 लोगों की मौत हुई है और 8 लोगों के घायल होने की खबर है। इससे पहले भी बुधवार को उत्तरी तखार प्रांत की राजधानी तालुगान शहर में धमाका हुआ था। इस धमाके में 4 लोग घायल हुए थे।

Afghanistan- India TV Hindi
काबुल में धमाका Image Source : REPRESENTATIVE PICTURE

काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में नए साल के जश्न के बीच रविवार को एक बड़ी घटना घट गई है। यहां के  सैन्य हवाई अड्डे पर भीषण धमाका हुआ है, जिसमें 10 लोगों के मारे जाने की खबर है और 8 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में तालिबान के आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता के हवाला से ये जानकारी सामने आई है।

तालिबान के आंतरिक मंत्रालय के एक प्रवक्ता अब्दुल नफी तक्कुर का कहना है कि धमाका सैन्य हवाई अड्डे के मुख्य द्वार के पास हुआ। इस हमले की किसी ने अभी तक जिम्मेदारी नहीं ली है। 

मिली जानकारी के मुताबिक, तखार में तालिबान सुरक्षा कमांडर अब्दुल मुबीन सफी ने बताया कि ये बम लोकल  प्रशासनिक कर्मचारियों की डेस्क के नीचे लगा हुआ था। यहां बीते महीनों में धमाकों के मामले बढ़ रहे हैं। 

बुधवार को भी हुआ था धमाका

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार को भी अफगानिस्तान में धमाका हुआ था। उत्तरी तखार प्रांत की राजधानी तालुगान शहर हुए इस धमाके में 4 लोगों के घायल होने की खबर थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश