1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. तालिबान वाले अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को रुलाए खून के आंसू, सीमा पर एक बार फिर तनाव, गोलीबारी में एक नागरिक की मौत

तालिबान वाले अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को रुलाए खून के आंसू, सीमा पर एक बार फिर तनाव, गोलीबारी में एक नागरिक की मौत

 Edited By: Shilpa @Shilpaa30thakur
 Published : Nov 13, 2022 11:20 pm IST,  Updated : Nov 13, 2022 11:25 pm IST

Afghanistan Pakistan Fight: पाकिस्तान की अफगानिस्तान में मौजूद तालिबान सरकार से बिलकुल नहीं बन रही है। दोनों देशों की सीमा पर लंबे वक्त से तनाव बना हुआ है। यहां गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जिसके बाद सीमा क्रॉसिंग को बंद करना पड़ा है।

पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सीमा पर गोलीबारी- India TV Hindi
पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सीमा पर गोलीबारी Image Source : AP

Afghanistan Pakistan Border Tensions: हमेशा से तालिबान का साथ देने वाला पाकिस्तान आज अपने किए की ही सजा भुगत रहा है। जब से अफगानिस्तान में तालिबान शासन की वापसी हुई है, तभी से दोनों देशों की सीमा पर बिलकुल भी शांति नहीं है। अब खबर आई है कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सीमा पर गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जिसके बाद दोनों देशों के बीच एक प्रमुख सीमा क्रॉसिंग को बंद करना पड़ा। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के अधिकारियों ने रविवार को बताया कि गोलीबारी के कारण दोनों देशों के बीच एक प्रमुख सीमा क्रॉसिंग को बंद कर दिया गया है।

पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में चमन सीमा बिंदु देश के पर्वतीय उत्तर-पश्चिम में तोरखम के बाद दोनों देशों के बीच व्यापार के लिए सबसे महत्वपूर्ण सीमा बिंदु है। चमन के एक प्रमुख व्यापारी ने बताया कि गोलीबारी में एक पाकिस्तानी सैनिक की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। व्यापारी इमरान अहमद खान ने बताया कि वह सीमा पार से हुई गोलीबारी में मारे गए सैनिक के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। इस मामले में पाकिस्तानी अधिकारियों ने अभी कोई टिप्पणी नहीं की है।

कंधार के गवर्नर ने घटना की पुष्टि की

अफगानिस्तान के कंधार प्रांत के गर्वनर के प्रवक्ता अताउल्लाह जैदी ने घटना की पुष्टि की और बताया कि उनकी सीमा में कोई हताहत नहीं हुआ है। कंधार में एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि समस्या तब शुरू हुई, जब उनकी ओर के तालिबान सैनिकों ने पाकिस्तानी सैनिकों से कहा कि वे अफगान नागरिकों के साथ दुर्व्यवहार करना बंद करें। अधिकारियों ने अभी यह नहीं बताया कि चमन में सीमा क्रॉसिंग कब खुलेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश