1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. मध्य-पूर्व के तनाव और पाक की जवाबी एयरस्ट्राइक के बाद ईरान ने प्रक्षेपित किया ये उपग्रह, परमाणु मिसाइल बनाने की आशंका तेज

मध्य-पूर्व के तनाव और पाक की जवाबी एयरस्ट्राइक के बाद ईरान ने प्रक्षेपित किया ये उपग्रह, परमाणु मिसाइल बनाने की आशंका तेज

 Published : Jan 20, 2024 05:13 pm IST,  Updated : Jan 20, 2024 05:33 pm IST

पाकिस्तान से जंग के आसार बढ़ने और मध्य-पूर्व में उपजे व्यापक तनावों के बीच ईरान ने शनिवार को एक उपग्रह के सफल प्रक्षेपण का दावा किया है। ईरान के इस प्रक्षेपण से विभिन्न देशों ने उस पर परमाणु मिसाइल बनाने की आशंका जाहिर की है। अमेरिका ने ईरान के इस प्रक्षेपण का विरोध किया है।

ईरान द्वारा प्रक्षेपित बैलिस्टिक मिसाइल। - India TV Hindi
ईरान द्वारा प्रक्षेपित बैलिस्टिक मिसाइल। Image Source : REUTERS

पाकिस्तान के साथ जंग के खतरे और मध्य-पूर्व में फैले व्यापक तनाव के बीच ईरान ने सफलतापूर्वक एक उपग्रह का प्रक्षेपण करके सबको हैरान कर दिया है। विशेषज्ञों को आशंका है कि ईरान का ये कदम परमाणु मिसाइल बनाने के खतरे की आशंका को बढ़ा रहा है। ईरान ने शनिवार को कहा कि उसने सफलतापूर्वक एक उपग्रह का प्रक्षेपण करके इसे अब तक कि सबसे ऊंची कक्षा में स्थापित किया है। यह उस कार्यक्रम का हिस्सा है जिसे लेकर पश्चिम देशों ने तेहरान की ओर से उन्नत बैलिस्टिक मिसाइल बनाए जाने की आशंका जतायी है।
 
ईरान की यह घोषणा ऐसे समय में आई है, जब गाजा पट्टी में हमास के खिलाफ इजराइल के हमले जारी हैं तथा हाल में ईरान और पाकिस्तान द्वारा एक-दूसरे के देशों में हवाई हमले किए गए हैं। इन घटनाक्रम से पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ रहा है। सरकारी समाचार एजेंसी ‘आईआरएनए’ ने कहा कि सोराया उपग्रह को तीन चरणों वाले रॉकेट के साथ पृथ्वी की सतह से लगभग 750 किलोमीटर ऊपर की कक्षा में स्थापित किया गया। हालांकि, उपग्रह का उपयोग किस क्षेत्र के लिए है, इस बारे में तत्काल कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।
 

अमेरिका ने किया ईरान के प्रक्षेपण का विरोध

रिपोर्ट में कहा गया है कि यह प्रक्षेपण ईरान के नागरिक अंतरिक्ष कार्यक्रम के साथ-साथ ईरान के ‘रिवोल्यूशनरी गार्ड्स’ के अंतरिक्ष कार्यक्रम का हिस्सा है। अमेरिका ने पूर्व में कहा है कि ईरान की ओर से उपग्रह का प्रक्षेपण संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव का उल्लंघन है और इसने तेहरान से परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम बैलिस्टिक मिसाइलों से जुड़ी कोई गतिविधि नहीं करने के लिए कहा है। ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम से संबंधित संयुक्त राष्ट्र का प्रतिबंध पिछले अक्टूबर में समाप्त हो गया था। ​ (एपी)

यह भी पढ़ें

गाजा युद्ध में कीड़ों-मकोड़ों की तरह मारे गए इतने हजार बच्चे और महिलाएं, UN का ये आकंड़ा दहला देगा दिल

भारत से तनाव के बीच अयोध्या के राम मंदिर को लेकर कनाडा ने लिया दिल खुश कर देने वाला ये बड़ा फैसला, हर कोई रह गया हैरान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश