1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. तोशाखाना के बाद अब इमरान के पीछे पड़ा गोपनीय दस्तावेज मामले का जिन्न, अटक जेल पहुंची पाकिस्तान पुलिस

तोशाखाना के बाद अब इमरान के पीछे पड़ा गोपनीय दस्तावेज मामले का जिन्न, अटक जेल पहुंची पाकिस्तान पुलिस

 Edited By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Aug 27, 2023 11:23 am IST,  Updated : Aug 27, 2023 11:28 am IST

तोशाखाना भ्रष्टाचार मामले में 3 साल की सजा मिलने के बाद पाकिस्तान की अटक जेल में सजा काट रहे पूर्व पीएम इमरान खान की मुश्किल और बढ़ गई है। अब उन पर गोपनीय दस्तावेजों से जुड़े मामले में पूछताछ करने पाकिस्तान पुलिस अटक जेल पहुंच गई है। वहां टीम ने इमरान से कई सवाल पूछे हैं।

इमरान खान, पूर्व पीएम पाकिस्तान- India TV Hindi
इमरान खान, पूर्व पीएम पाकिस्तान Image Source : AP

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मुश्किल फिर से बढ़ने लगी है। तोशाखाना मामले में पहले से ही जेल में बंद इमरान खान के पीछे अब गोपनीय दस्तावेजों से जुड़े मामले का जिन्न पड़ गया है। कोर्ट द्वारा इमरान खान की गिरफ्तारी का इस नए मामले में आदेश दिए जाने के बाद पाकिस्तान पुलिस अटक जेल में उनसे पूछताछ करने पहुंच गई है। अटक पहुंचने के बाद पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से संघीय जांच एजेंसी के आतंकवाद-रोधी अधिकारियों ने शनिवार को जेल में आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम के तहत गुप्त सूचना लीक मामले में पूछताछ की।

मीडिया में प्रकाशित खबरों में यह जानकारी दी गयी है। पाकिस्तान पुलिस दल-बल के साथ अटक जेल पहुंची थी। अगर इमरान पहले से जेल में नहीं होते तो उन्हें इस मामले में भी पुलिस गिरफ्तार कर लेती। मगर पहले से ही तोशाखाना मामले में जेल में होने के चलते पुलिस को पूछताछ के लिए वहीं जाना पड़ा। सत्तर-वर्षीय खान इस महीने की शुरुआत में भ्रष्टाचार के एक मामले में अदालत द्वारा दोषी करार दिए जाने के बाद फिलहाल तीन साल की जेल की सजा काट रहे हैं। अमेरिका स्थित पाकिस्तानी दूतावास से एक गोपनीय राजनयिक जानकारी लीक होने के मामले में आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किए जाने के कुछ दिनों बाद पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष से पूछताछ हुई है।

इमरान पर पाकिस्तान में चल रहे हैं 150 से अधिक मुकदमे

तत्कालीन पाकिस्तान सरकार से पंगा लेने वाले पूर्व प्रधानमंत्री पर देश भर में 150 से अधिक मुकदमे चल रहे हैं। इसमें आतंकवाद, हत्या, डकैती, दंगा फैलाने, तोड़फोड़ से लेकर अन्य कई तरह के गंभीर और जघन्य से जघन्यतम अपराध से जुड़ी धाराओं के मुकदमे शामिल हैं। ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, एफआईए की आतंकवाद-निरोधक शाखा (सीटीडब्ल्यू) ने दस्तावेज लीक करने के मामले में आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम के तहत खान से शनिवार को पूछताछ शुरू की। एफआईए टीम ने अटक जेल में पीटीआई प्रमुख से एक घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की। सैन्य दफ्तरों पर हुई आगजनी और तोड़फोड़ के मामले में उन पर पाकिस्तान की सैन्य अदालत में भी मुकदमा चलाया जा रहा है। (भाषा)

यह भी पढ़ें

चंद्रयान-3 की सफलता के 3 दिन बाद पाकिस्तान की ओर से आया ये आधिकारिक बयान, ISRO के लिए कही ये बात

अमेरिका के फ्लोरिडा में हमलावर ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, 3 अश्वेत लोगों की मौत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश