1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. Air China की उड़ती फ्लाइट में अचानक लगी आग, यात्रियों में मचा हड़कंप; VIDEO उड़ा देगा होश

Air China की उड़ती फ्लाइट में अचानक लगी आग, यात्रियों में मचा हड़कंप; VIDEO उड़ा देगा होश

 Published : Oct 18, 2025 06:39 pm IST,  Updated : Oct 18, 2025 06:39 pm IST

चीन की उड़ती फ्लाइट में आग लगने से यात्रियों में अफरातफरी मच गई। आग की लपटें उठते देख विमान को इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।

एयर चाइना की फ्लाइट में लगी आग। - India TV Hindi
एयर चाइना की फ्लाइट में लगी आग। Image Source : X@RT_COM

बीजिंग: एयर चाइना की एक उड़ान में अचानक आग लगने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। यह घटना उस समय हुई जब फ्लाइट बीजिंग से शंघाई जा रही थी। जानकारी के अनुसार, फ्लाइट में आग की लपटें इंजन से निकलती हुई दिखाई दीं, जिससे यात्री घबराए और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

 

इमरजेंसी लैंडिंग से बची जान

विमान में सवार यात्री तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग की तैयारी करने लगे। एयरलाइन ने तुरंत विमान के क्रू को सक्रिय किया और यात्रियों को शांत करने का प्रयास किया। एयर चाइना के अधिकारी ने बताया कि आग इंजन के कुछ हिस्सों में लगी थी, लेकिन विमान की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही। विमान को तुरंत सुरक्षित रूप से शंघाई एयरपोर्ट पर उतार लिया गया, जहां फायर ब्रिगेड और चिकित्सा टीम तैयार थीं।

 

सोशल मीडिया पर सामने आया वीडियो

इस घटना में किसी भी यात्री को कोई गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आईं। दुर्घटना के बाद यात्रियों ने अपनी अनुभवों को साझा किया और सोशल मीडिया पर घटना से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट कीं, जो तेजी से वायरल हो गईं। एयर चाइना ने घटना की जांच शुरू कर दी है और विमान के इंजन की स्थिति का मूल्यांकन किया जा रहा है। विमानन विशेषज्ञों का कहना है कि विमान में आग लगने के मामले में समय पर इमरजेंसी लैंडिंग करना एक बड़ा कदम था, जिससे बड़ी दुर्घटना को टाला जा सका। यह घटना इस बात का संकेत है कि एयरलाइंस को विमान की सुरक्षा और नियमित रख-रखाव पर और अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश