1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. एयर इंडिया और नेपाल एयरलाइंस के प्लेन बीच हवा में टकराने से बचे, टल गया बड़ा हादसा

एयर इंडिया और नेपाल एयरलाइंस के प्लेन बीच हवा में टकराने से बचे, टल गया बड़ा हादसा

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Mar 26, 2023 06:16 pm IST,  Updated : Mar 26, 2023 11:57 pm IST

नेपाल में शुक्रवार को एअर इंडिया और नेपाल एयरलाइंस के विमान बीच हवा में भिड़ने वाले थे। तभी चेतावनी प्रणाली ने पायलटों को सतर्क कर दिया और उनके तुरंत हरकत में आने से एक बड़ा हादसा टल गया। अधिकारियों ने रविवार को यहां यह जानकारी दी।

एयर इंडिया और नेपाल एयरलाइंस के प्लेन बीच हवा में टकराने से बचे, टल गया बड़ा हादसा- India TV Hindi
एयर इंडिया और नेपाल एयरलाइंस के प्लेन बीच हवा में टकराने से बचे, टल गया बड़ा हादसा Image Source : FILE

India-Nepal: नेपाल एयरलाइंस का विमान और एयर इंडिया का प्लेन बीच आसमान में टकराते टकराते बचे। सूचना मिलते ही पायलट हरकत में आए और बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार नेपाल में शुक्रवार को एअर इंडिया और नेपाल एयरलाइंस के विमान बीच हवा में भिड़ने वाले थे। तभी चेतावनी प्रणाली ने पायलटों को सतर्क कर दिया और उनके तुरंत हरकत में आने से एक बड़ा हादसा टल गया। अधिकारियों ने रविवार को यहां यह जानकारी दी। 

नेपाल के नागर विमानन प्राधिकरण ‘सीएएएन‘ ने लापरवाही के आरोप में हवाई यातायात नियंत्रण विभाग के दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया। सीएएएन के प्रवक्ता जगन्नाथ निरूला ने यह जानकारी दी। शुक्रवार सुबह मलेशिया के कुआलालंपुर से काठमांडू आ रहे नेपाल एयरलाइंस के विमान और नई दिल्ली से काठमांडू आ रहे एअर इंडिया के विमान की भिड़ंत होने वाली थी। 

19 हजार फीट की हाइट पर उड़ रहा था भारतीय विमान

निरूला ने कहा कि एअर इंडिया का विमान 19 हजार फुट की ऊंचाई से नीचे की ओर आ रहा था जबकि नेपाल एयरलाइंस का विमान उसी समय 15 हजार फुट की ऊंचाई पर उड़ रहा था। प्रवक्ता ने कहा कि जब रडार पर दिखा कि दो विमान आसपास हैं, तो नेपाल एयरलाइंस का विमान नीचे उतरकर 7 हजार फुट की ऊंचाई पर आ गया।

नेपाल विमान प्राधिकरण ने दो कर्मचारियों को किया निलंबित

नागर विमानन प्राधिकरण ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति बनाई है। सीएएएन ने घटना के समय नियंत्रण कक्ष के प्रभारी रहे दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया। इस घटना पर एअर इंडिया की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। 

Also Read:

समंदर में आने वाली है एक बड़ी तबाही, UN ने दी चेतावनी, फटने वाला है टैंकर, भरा है 10 लाख बैरल ऑइल

यूक्रेन को हथियार देकर रूस को नहीं हरा सकते, पुतिन ने अमेरिका और NATO देशों पर बोला हमला

यूके में मुस्लिमों की आबादी बढ़ी, हिंदुओं पर ये बड़ा खुलासा, जानकर खुश हो जाएंगे आप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश