1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इजराइल-हिजबुल्लाह जंग के बीच अमेरिका और उसके सहयोगी देशों ने उठाया बड़ा कदम, जानें क्या किया?

इजराइल-हिजबुल्लाह जंग के बीच अमेरिका और उसके सहयोगी देशों ने उठाया बड़ा कदम, जानें क्या किया?

 Published : Sep 26, 2024 12:20 pm IST,  Updated : Sep 26, 2024 12:20 pm IST

इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच तनाव बढ़ा हुआ है। दोनों तरफ से हमले हो रहे हैं, मिसाइलें और रॉकेट्स दागे जा रहे हैं। इस बीच अमेरिका और उसके सहयोगी देशों ने बड़ा कदम उठाते हुए संघर्ष विराम की अपील की है।

Joe Biden- India TV Hindi
Joe Biden Image Source : FILE AP

न्यूयॉर्क: इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच बढ़ते तनाव की वजह से मध्य पूर्व जंग के मुहाने पर खड़ा नजर आ रहा है। इस बीच अमेरिका, फ्रांस और उसके अन्य सहयोगी देशों ने बड़ी पहल की है। अमेरिका और उसके सहयोगियों ने वार्ता के लिए 'तत्काल' 21 दिन के संघर्ष विराम का आह्वान किया है। लेबनान में हालिया दिनों में दोनों पक्षों के बीच हुए संघर्ष में 600 से अधिक लोगों की मौत हुई है। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा से इतर जारी संयुक्त वक्तव्य में कहा गया है कि हालिया लड़ाई अस्वीकार्य है और यह क्षेत्र में व्यापक रूप ले सकती है।

संघर्ष विराम की अपील

संयुक्त वक्तव्य में कहा गया है, ''हम कूटनीति को जगह देने के लिए लेबनान-इजराइल सीमा पर तत्काल 21 दिन के संघर्ष विराम का आह्वान करते हैं। हम इजराइल और लेबनान की सरकारों समेत सभी पक्षों से तत्काल संघर्ष विराम का समर्थन करने की अपील करते हैं।'' 

हिजबुल्लाह से कौन करेगा बात?

हालांकि, इस अपील पर इजराइल या लेबनान सरकार और हिजबुल्लाह की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन अमेरिका के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि सभी पक्ष संघर्ष विराम की अपील से अवगत हैं और अपनी बात रखेंगे। अधिकारियों ने कहा कि संघर्ष विराम की प्रक्रिया में हिजबुल्लाह को शामिल नहीं किया जाएगा बल्कि उनका मानना है कि लेबनान की सरकार हिजबुल्लाह से बात करेगी। 

ये देश हैं शामिल

यह संघर्ष विराम केवल इजराइल-लेबनान सीमा पर लागू होगा। अमेरिका के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि वो तीन सप्ताह तक लड़ाई रुकवाकर संघर्ष विराम को लेकर रुकी हुई वार्ता फिर से शुरू कराने का प्रयास करेंगे। संघर्ष विराम का आह्वान करने वालों में अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, यूरोपीय यूनियन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और कतर शामिल हैं। (एपी)

यह भी पढ़ें:

हिजबुल्लाह से जंग के बीच अब ये कौन आ गया? इजराइली शहर पर ड्रोन से किया हमला, देखें VIDEO

पाकिस्तान में फिर भड़की शिया और सुन्नी समुदायों के बीच हिंसा, 25 लोगों की गई जान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश