1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. हिजबुल्लाह से जंग के बीच अब ये कौन आ गया? इजराइली शहर पर ड्रोन से किया हमला, देखें VIDEO

हिजबुल्लाह से जंग के बीच अब ये कौन आ गया? इजराइली शहर पर ड्रोन से किया हमला, देखें VIDEO

 Published : Sep 26, 2024 11:44 am IST,  Updated : Sep 26, 2024 11:49 am IST

इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच तनाव चरम पर है, दोनों ओर से घातक हमले किए जा रहे हैं। इजराइली शहर ईलात के बंदरगाह पर ड्रोन से हमले किए गए है। बड़ी बात यह है कि ये हमला हिजबुल्लाह ने नहीं किया है।

Drone attack on Israel- India TV Hindi
Drone attack on Israel Image Source : FILE AP

Israel Hezbollah War: इजराइल कई मोर्चों पर जंग लड़ रहा है। दक्षिण इजराइली शहर ईलात के बंदरगाह पर बुधवार रात को ड्रोन से हमले किए गए हैं। इस दौरान एक अन्य ड्रोन को इजराइल की सेना ने हमले से पहले ही रोक दिया। इजराइली सेना की ओर से इस बारे में जानकारी दी गई है। इजराइल की रेस्क्यू सर्विस टीम ने कहा कि इस हमले में दो लोगों को मामूली चोट आई है। इजराइली मीडिया पर प्रसारित फुटेज में बंदरगाह क्षेत्र में धुएं का गुबार और कम से कम एक क्षतिग्रस्त इमारत दिखाई गई। 

किसने ली हमले की जिम्मेदारी

खुद को इराक में ‘इस्लामिक रजिस्टेंस’ कहने वाले एक समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है, जो ईरान समर्थित इराकी मिलिशिया का एक ‘अम्ब्रेला’ समूह है। इस समूह ने अक्सर इजराइल पर हमले करने का दावा किया है। सेना ने कहा कि ड्रोनों को 'पूर्व दिशा की ओर से आते हुए' देखा था। 

हिजबुल्लाह ने किया हमला

इस बीच यहां यह भी बता दें कि, हिजबुल्लाह ने तेल अवीव समेत इजराइल में कई जगहों को निशाना बनाकर मिसाइल अटैक किया है। इजराइल ने भी हिजबुल्लाह के ठिकानों को निशाना बनाया है। हिजबुल्लाह का तेल अवीव पर अब तक का यह सबसे बड़ा अटैक था। इस बीच इजराइली की सेना ने कहा है कि वह हिजबुल्लाह आतंकवादी समूह के साथ बढ़ते तनाव को देखते हुए अपने 'रिजर्व' सैनिकों को एक्टिव कर रही है। 

यह भी जानें

लेबनान के स्वास्थ्य मंत्री फिरास आबियाद ने कहा कि बुधवार को इजराइली हमलों में 51 लोगों की मौत हो गई और 223 अन्य घायल हुए हैं। इससे पहले सोमवार और मंगलवार को इजराइल के हमलों में लेबनान में कम से कम 560 लोग मारे गए थे और हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा है। संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि लेबनान पर पांच दिनों तक इजराइली हमलों के कारण 90,000 से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं।

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तान में फिर भड़की शिया और सुन्नी समुदायों के बीच हिंसा, 25 लोगों की गई जान

अमेरिका में न्यूयॉर्क के बाद अब कैलिफोर्निया में हिंदू मंदिर पर हमला, 'हिंदुओं वापस जाओ' के लिखे नारे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश