1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में सेना के कैंप पर बड़ा हमला, 7 की गई जान और 10 घायल, जानिए किसने ली अटैक की जिम्मेदारी?

पाकिस्तान में सेना के कैंप पर बड़ा हमला, 7 की गई जान और 10 घायल, जानिए किसने ली अटैक की जिम्मेदारी?

 Published : Nov 16, 2024 09:54 pm IST,  Updated : Nov 16, 2024 10:17 pm IST

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में सेना के कैंप पर हुए हमले में 7 की जान चली गई। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान के एक प्रतिबंधित ग्रुप ने ली है।

सेना के कैंप में हमला- India TV Hindi
सेना के कैंप में हमला Image Source : FILE PHOTO

पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में शनिवार को बड़ा हमला हो गया। यह हमला एक सुरक्षा चौकी (सेना के कैंप) पर हुआ है। इस हमले में सुरक्षाकर्मियों समेत कम से कम 7 लोगों की जान चली गई। 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सेना के कैंप में हुए इस हमले की अधिक जानकारी जुटाई जा रही है।

BLA ने ली हमले की जिम्मेदारी

पाकिस्तान के जियो न्यूज चैनल की खबर के अनुसार, बलूचिस्तान के कलात जिले में हुए हमले में सात लोग मारे गए। 10 लोग घायल हो गए। प्रतिबंधित बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। 

पीएम शहबाज शरीफ ने जताया दुख

हालांकि, न तो प्रांतीय सरकार और न ही किसी वरिष्ठ अधिकारी ने इस बारे में अभी तक कोई बयान दिया है। प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ और संघीय गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने हमले की निंदा करते हुए मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। 

क्वेटा रेलवे स्टेशन हमले में 27 की गई थी जान

बता दें कि हाल के दिनों में बलूचिस्तान में प्रतिबंधित अलगाववादी समूहों के हमले बढ़ गए हैं। पिछले सप्ताह प्रांत के क्वेटा रेलवे स्टेशन पर एक आत्मघाती हमले में कम से कम 27 लोगों की मौत हुई थी। इस हमले में कई लोग घायल हुए थे।

कई जगहों पर बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट

वहीं, सुरक्षा चिंताओं के कारण बलूचिस्तान के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को मोबाइल की इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गईं थीं। पाकिस्तान दूरसंचार प्राधिकरण (PTA) के प्रवक्ता ने कहा कि सुरक्षा चिंताओं को ध्यान में रखते हुए और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ये उपाय किए गए।

भाषा के इनपुट के साथ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश