1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. Bangladesh Crisis: बांग्लादेश की सेना ने कर दिया बड़ा ऐलान, बताया कब सही होंगे हालात

Bangladesh Crisis: बांग्लादेश की सेना ने कर दिया बड़ा ऐलान, बताया कब सही होंगे हालात

 Published : Aug 05, 2024 04:56 pm IST,  Updated : Aug 05, 2024 06:06 pm IST

बांग्लादेश के सेना प्रमुख ने जानकारी दी है कि देश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इस्तीफा दे दिया है। बांग्लादेश का शासन अब अंतरिम सरकार चलाएगी।

बांग्लादेश में संकट।- India TV Hindi
बांग्लादेश में संकट। Image Source : ANI/PTI

बांग्लादेश में जारी भारी हिंसा और राजनीतिक संकट के बीच प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के मुताबिक, शेख हसीना ने इस्तीफा देने के बाद देश भी छोड़ दिया है। शेख हसीना के इस्तीफे के बाद बांग्लादेश के सेना प्रमुख ने कहा है कि देश में अंतरिम सरकार का गठन किया जाएगा और देश को फिलहाल अंतरिम सरकार ही चलाएगी। इसके अलावा बांग्लादेश के सेना प्रमुख ने इस बात की भी जानकारी दी है कि देश में हालात कब तक सामान्य हो सकते हैं। 

रात तक सही हो जाएंगे हालात- सेना प्रमुख

रॉयटर्स के मुताबिक, बांग्लादेश के सेना प्रमुख ने कहा है कि देश में इमरजेंसी या कर्फ्यू लगाने की कोई भी जरूरत नहीं है। सेनाध्यक्ष ने ये भी कहा है कि आज यानी सोमवार की रात तक पूरी समस्या का समाधान निकाल लिया जाएगा। सेना प्रमुख ने सभी छात्रों से शांत रहने और अपने घरों की ओर वापस लौटने की अपील की है। 

राजनीतिक दलों से हुई चर्चा- सेना प्रमुख

रायटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश के सेना प्रमुख ने जानकारी दी है कि देश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इस्तीफा दे दिया है। बांग्लादेश का शासन अब अंतरिम सरकार चलाएगी। आर्मी चीफ ने बताया है कि  सेना के साथ चर्चा में प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद थे। 

300 से ज्यादा लोगों की मौत

बांग्लादेश में प्रदर्शनकारियों और हसीना के समर्थकों के बीच देश के विभिन्न हिस्सों में झड़पें हुई हैं। प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री आवास में दाखिल हो गए हैं। इन झड़पों में 300 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदर्शनकारियों ने कई अहम रास्तों पर भी कब्जा कर लिया है। इंटरनेट को पूरी तरह बंद दिया गया है। इस बीच मुख्य विपक्षी पार्टी BNP के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सड़कों पर उतर आए हैं, जो सत्तारूढ़ अवामी लीग के कार्यकर्ताओं को निशाना बना रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Bangladesh Crisis: जब शेख हसीना को मिली थी भारत में शरण, पिता समेत पूरे परिवार की हुई थी हत्या

बांग्लादेश में भारी बवाल, पीएम आवास में घुसे प्रदर्शनकारी, शेख हसीना ने दिया इस्तीफा और छोड़ा ढाका

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश