1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. बांग्लादेश की संसद में कितनी सीटें हैं, बहुमत का आंकड़ा क्या है? यहां जानिए सब कुछ

बांग्लादेश की संसद में कितनी सीटें हैं, बहुमत का आंकड़ा क्या है? यहां जानिए सब कुछ

 Published : Feb 12, 2026 07:52 pm IST,  Updated : Feb 12, 2026 08:40 pm IST

बांग्लादेश में गुरुवार को आम चुनाव के लिए वोटिंग संपन्न हो गई है। ऐसे में आइए जानते हैं कि बांग्लादेश की संसद में कितनी सीटें हैं और चुनाव में जीत के लिए बहुमत का आंकड़ा क्या है।

bangladesh election result seats majority- India TV Hindi
बांग्लादेश चुनाव 2026 Image Source : AP

बांग्लादेश में 13वें संसदीय चुनाव के लिए गुरुवार 12 फरवरी को वोटिंग की प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, इस चुनाव के लिए 47 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग हुई है। आपको बता दें कि अगस्त 2024 में हिंसक प्रदर्शनों के बाद प्रधानमंत्री शेख हसीना के सत्ता से हटने के बाद बांग्लादेश में यह पहला आम चुनाव हो रहा है। इस चुनाव के परिणाम के साथ ही बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार के 18 महीने का शासन खत्म होने की उम्मीद जताई जा रही है। आइए जानते हैं कि बांग्लादेश की संसद में कुल कितनी सीटें हैं और बहुमत व सरकार बनाने के लिए चुनाव में कितनी सीटों की जरूरत होती है। 

कितनी पार्टियां हैं मैदान में?

बांग्लादेश चुनाव में मुख्य मुकाबला बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) और उसकी पूर्व सहयोगी जमात-ए-इस्लामी के बीच हो रहा है। बता दें कि मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार द्वारा शेख हसीना की पार्टी आवामी लीग को भंग कर दिया गया है और इसके चुनाव लड़ने पर भी रोक लगा दी गई है। ऐसे में ये चुनाव अवामी लीग की गैरमौजूदगी में हो रहा है जो कि बांग्लादेश की सबसे पुरानी और प्रमुख पार्टी थी। इस चुनाव में कुल 50 राजनीतिक दलों के कुल 1,755 उम्मीदवार और 273 निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

संसद में कितनी सीटें-बहुमत का आंकड़ा क्या?

बांग्लादेश की संसद में कुल सीटें 350 हैं। इनमें से 300 सीटों पर प्रत्यक्ष मतदान के तहत लोग चुने जाते हैं तो वहीं, 50 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। चुनाव के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों को मिली सीटों के अनुपात में ये 50 सीटें सभी को आवंटित कर दी जाती हैं। ऐसे में बांग्लादेश में 300 सीटों के लिए हुए चुनाव में बहुमत का आंकड़ा 151 का है। हालांकि, चुनाव सिर्फ 299 सीटों पर हुए हैं। ऐसे में बहुमत 150 सीटों का होगा। 

कुल 50 राजनीतिक दलों के कुल 1,755 उम्मीदवार और 273 निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। बांग्लादेश चुनाव आयोग के मुताबिक, बांग्लादेश में करीब 12.7 करोड़ मतदाता हैं। इनमें से 3.58 प्रतिशत पहली बार के मतदाता हैं।

ये भी पढ़ें- Bangladesh Election Results 2026 LIVE Updates: शुरुआती रुझानों में BNP और जमात के बीच कांटे की टक्कर, तारिक रहमान अपनी सीट पर आगे

बांग्लादेश चुनाव पर शेख हसीना का बयान, बोलीं- 'जनता ने चुनाव को नकारा', यूनुस को कहा हत्यारा-फासीवादी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश