1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने फिर अलापा हसीना के प्रत्यर्पण का राग, जानिए अब क्या कह दिया

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने फिर अलापा हसीना के प्रत्यर्पण का राग, जानिए अब क्या कह दिया

 Published : Feb 19, 2025 05:58 am IST,  Updated : Feb 19, 2025 05:58 am IST

बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना ने भारत में शरण ले रखी है। इस बीच बांग्लादेश की अंतरिम सरकार उनके प्रत्यर्पण के प्रयासों में लगी हुई है। सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस के कार्यालय ने कहा कि शेख हसीना का भारत से प्रत्यर्पण उनके देश की प्राथमिकता है।

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मुहम्मद यूनुस- India TV Hindi
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मुहम्मद यूनुस Image Source : AP

ढाका/नई दिल्ली: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मुहम्मद यूनुस के कार्यालय ने कहा है कि अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना का भारत से प्रत्यर्पण उनके देश की प्राथमिकता है। मुख्य सलाहकार यूनुस के प्रेस सचिव शफीक-उल आलम ने संवाददाताओं से कहा, ‘यह सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है।’ उन्होंने बताया कि ढाका हसीना को प्रत्यर्पित करने के अपने प्रयासों को जारी रखेगा ताकि व्यक्तिगत तौर पर उन पर मुकदमा चलाया जा सके। 

यूनुस के प्रेस सचिव ने क्या कहा?

शफीक-उल आलम ने कहा कि एक भारतीय मीडिया समूह द्वारा किए गए सर्वेक्षण से पता चला है कि 55 प्रतिशत भारतीय चाहते हैं कि शेख हसीना को वापस ढाका लाया जाए, जबकि कुछ प्रतिशत उन्हें दूसरे देश भेजना चाहते हैं और केवल 16-17 प्रतिशत चाहते हैं कि वो भारत में ही रहें।

'यूनुस ने देश को एक आतंकी स्टेट बना दिया'

इस बीच यहां यह भी बता दें कि, हाल ही में बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने उन पुलिसकर्मियों की विधवाओं के साथ एक वर्चुअल संवाद किया था जिनके पति प्रदर्शनकारियों के हमलों में मारे गए थे। संवाद के दौरान उन्होंने बांग्लादेश में बढ़ती आतंकी गतिविधियों की निंदा करते हुए कहा था कि यूनुस ने देश को एक आतंकी स्टेट बना दिया है। इस दौरान उन्होंने वादा किया था कि पीड़ित परिवारों की मदद की जाएगी और हत्यारों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना
Image Source : APबांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना

'मौतों का बदला लूंगी'

छात्र आंदोलन के दौरान हुई हिंसा हिंसा पर शेख हसीना ने कहा था, "मैं लौटूंगी और हमारे पुलिसकर्मियों की मौतों का बदला लूंगी।" उन्होंने कहा था कि यूनुस की अंतरिम सरकार में एक स्वयंभू छात्र नेता है जो कहता है कि बिना पुलिसकर्मियों की हत्या के कोई क्रांति नहीं होती। उन्होंने कहा था, "हमें इस अराजकता को समाप्त करना होगा।" (भाषा)

यह भी पढ़ें:

‘आप बहुत करीब उड़ रहे हैं, यह खतरनाक है’, चीन ने आसमान में फिलीपींस को दिखाई दादागिरी

खैबर पख्तूनख्वा में पाकिस्तानी सेना को लगा बड़ा झटका, आतंकियों ने 4 सैनिकों ढेर कर दिया; कई घायल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश