Bangladesh Hindu Attack: बांग्लादेश के पश्चिमी कुश्तिया और उत्तर-पश्चिमी रंगपुर में आज (शनिवार को) दो अलग-अलग घटनाओं में भीड़ के हमलों में एक मुस्लिम धर्मगुरु की कथित रूप से इस्लाम की बेअदबी करने के आरोप में हत्या कर दी गई, जबकि हिंदुओं की दुकानों और घरों में तोड़फोड़ भी की गई। बता दें कि रंगपुर में, जो ढाका से करीब 300 किलोमीटर नॉर्थ-वेस्ट में स्थित है, यहां एक मुस्लिम युवक की जान चली जाने के बाद गुस्साई भीड़ ने सुबह-सुबह कई हिंदू घरों और दुकानों पर हमला कर दिया।
हिंदू घरों और दुकानों में की तोड़फोड़
पुलिस के मुताबिक, एक 'तीसरे पक्ष' ने इस तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया ताकि बीती रात में हुए रकीब हसन के हत्याकांड से सभी का ध्यान भटकाया जा सके। प्रोथोम आलो अखबार के अनुसार, दासपारा मार्केट में हिंदू समुदाय के 100 से ज्यादा लोग रहते हैं, जहां कथित रूप से ड्रग तस्कर मोहम्मद मोमिन ने पुराने विवाद के चलते रकीब हसन की हत्या कर दी।
जवाबी हमले के डर में थे आरोपी के घरवाले
इसके बाद मोमिन का घर खाली था, क्योंकि वह फरार हो गया था, जबकि उसके घरवाले जवाबी हमलों के डर में थे। पुलिस ने बताया कि अटैक तब हुआ जब रकीब हसन के परिजन कह चुके थे कि इस हत्या में हिंदू समुदाय का कोई हाथ नहीं है। रकीब हसन की मां नूर जहां बेगम ने लोकल पत्रकारों से कहा, 'हमें हिंदुओं से कोई प्रॉब्लम नहीं है।'
दंगाइयों की तलाश में जुटी पुलिस
रंगपुर के पुलिस कमिश्नर मोहम्मद माजिद अली ने कहा, 'हम असली हत्यारों की खोज कर रहे हैं। हमने उन लोगों की पहचान भी कर ली है जिन्होंने हिंदुओं के घरों और दुकानों में तोड़फोड़ की।'
इस्लाम की बेअदबी पर मुस्लिम धर्मगुरु की हत्या
दूसरी घटना में, पुलिस और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ढाका से करीब 200 किलोमीटर वेस्टर्न में स्थित कुश्तिया में इस्लाम की बेअदबी करने के आरोपों के चलते हमलावरों के एक ग्रुप ने स्कूल टीचर और आध्यात्मिक गुरु शमीम रजा जहांगीर का मर्डर कर दिया। उनके कम से कम 7 अनुयायियों को गंभीर तौर पर घायल कर दिया और उनके धार्मिक स्थल को आग के हवाले कर दिया।
ये भी पढ़ें- भारत और अमेरिका में बढ़ेगा न्यूक्लियर सहयोग, ऊर्जा साझेदारी होगी और मजबूत