1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में क्वेटा जा रही ट्रेन में बम धमाका, अब तक दो यात्रियों की मौत, कई घायल

पाकिस्तान में क्वेटा जा रही ट्रेन में बम धमाका, अब तक दो यात्रियों की मौत, कई घायल

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Feb 16, 2023 01:06 pm IST,  Updated : Feb 16, 2023 01:39 pm IST

पाकिस्तान की मीडिया के अनुसार यह बम ब्लास्ट तब हुआ, जब पेशावर से क्वेटा जा रही जाफर एक्सप्रेस चिचावतनी रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी। बम धमाके की वजह से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं।

पाकिस्तान में क्वेटा जा रही ट्रेन में बम धमाका- India TV Hindi
पाकिस्तान में क्वेटा जा रही ट्रेन में बम धमाका Image Source : TWITTER

Paksitan Nerws: पाकिस्तान में गुरुवार सुबह एक ट्रेन में बम धमाका हो गया है। इस दिल दहला देने वाली घटना में दो यात्रियों की मौत की खबर है। 4 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हताहतों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है। पाकिस्तान की मीडिया के अनुसार यह बम ब्लास्ट तब हुआ, जब पेशावर से क्वेटा जा रही जाफर एक्सप्रेस चिचावतनी रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी। 

बम धमाके की वजह से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। बताया जा रहा है कि बम धमाका ट्रेन की बोगी नंबर 6 में हुआ। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, बम धमाका किन वजहों से हुआ, इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। जाफर एक्सप्रेस में धमाके का यह दूसरा मामला है। पिछले महीने ही इस ट्रेन में ऐसा ही एक ब्लास्ट हुआ था, जिसमें आठ लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। इस ब्लास्ट से जाफर एक्सप्रेस के दो डिब्बे भी पटरी से उतर गए थे। 

कुछ जगह घायलों की संख्या आठ बताई जा रही है जो बढ़ भी सकती है। सोशल मीडिया पर शेयर एक वीडियो में दुर्घटनाग्रस्त डिब्बे के आसपास घेराबंदी और सुरक्षाकर्मियों को देखा जा सकता है।गौरतलब है कि पाकिस्तान में हाल के समय में आतंकी हमले काफी बढ़ने लगे हैं। ज्यादातर हमले पाकिस्तानी तालिबान द्वारा किए जा रहे हैं। कुछ दिन पहले पाकिस्तान की एक मस्जिद में धमाका हुआ ​था। इस आत्मघाती हमले में भी कई लोगों की जानें गई थीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश