1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. नेपाल में सड़क मार्ग छोड़कर अचानक नदी में गिरी बस, 2 भारतीय समेत 12 लोगों की मौत

नेपाल में सड़क मार्ग छोड़कर अचानक नदी में गिरी बस, 2 भारतीय समेत 12 लोगों की मौत

 Edited By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Jan 13, 2024 03:58 pm IST,  Updated : Jan 13, 2024 03:58 pm IST

नेपाल के लुम्बिनी में भीषण बस हादसा हुआ है। इसमें 2 भारतीय समेत आरंभ में कम से कम 12 लोगों के मारे जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि बस सड़क मार्ग से अचानक राप्ती नदी में गिर गई। दुर्घटना में 23 लोग घायल हुए हैं। इनमें से कई लोगों की हालत गंभीर बनी है।

प्रतीकात्मक फोटो।- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो। Image Source : REUTERS

नेपाल में एक भीषण बस हादसा होने की खबर सामने आ रही है। दुर्घटना नेपाल के लुम्बिनी प्रांत में हुई है। बताया जा रहा है कि एक बस सड़क मार्ग से चलते-चलते अचानक अपना नियंत्रण खो बैठी और राप्ती नदी में जाकर गिर गई। इस दुर्घटना में दो भारतीय नागरिक समेत कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 23 अन्य घायल हो गए। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक मीडिया रिपोर्ट में शनिवार को यह जानकारी दी। घायलों में कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है। 
 
‘द काठमांडू पोस्ट’ की रिपोर्ट के अनुसार, यह दुर्घटना शुक्रवार देर रात हुई जब नेपालगंज से काठमांडू जा रही बस पूर्व-पश्चिम राजमार्ग पर भगलुबंग पुल से नीचे राप्ती नदी में गिर गई। रिपोर्ट में कहा गया, ‘‘एक बस के राप्ती नदी में गिर जाने से 12 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो भारतीय नागरिक शामिल हैं।'' इस हादसे में कुल 23 लोग घायल हो गए। पुलिस उप निरीक्षक सुंदर तिवारी ने कहा, "सभी घायलों को इलाज के लिए कोहलपुर के नेपालगंज मेडिकल टीचिंग अस्पताल ले जाया गया।" पुलिस ने बताया कि हादसे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। हालांकि हादसे में बस चालक लाल बहादुर नेपाली(28) की जान बच गई। पुलिस ने उसको पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। नेपाल पुलिस के अनुसार बस ड्राइवर से गहनता से पूछताछ करने के बाद ही हादसे की असली वजह बताई जा सकेगी। ​ (भाषा) 

यह भी पढ़ें

अमेरिका में तांडवकारी तूफान की तबाही से हाहाकार, 2 हजार से ज्यादा उड़ानें रद्द और 2400 प्रभावित

हूती विद्रोहियों के एक और अहम ठिकाने पर अमेरिकी सेना ने की एयरस्ट्राइक, अगले 72 घंटे यमन पर भारी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश