1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इजराइल और हमास में संघर्ष विराम, जानिए पहले भी किस तरह हुई थी बंधकों को छुड़ाने की डील?

इजराइल और हमास में संघर्ष विराम, जानिए पहले भी किस तरह हुई थी बंधकों को छुड़ाने की डील?

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Nov 23, 2023 06:52 pm IST,  Updated : Nov 23, 2023 06:52 pm IST

इजराइल और हमास में जंग अस्थाई तौर पर 4 दिन के लिए रोकी गई है। इस दौरान हमास जहां बंधकों को छोड़ेगा, वहीं इजराइल अपने यहां से फिलिस्तीनी कैदियों को छोड़ेगा। इससे पहले भी ऐसी डील हो चुकी हैं।

इजराइल और हमास में संघर्ष विराम- India TV Hindi
इजराइल और हमास में संघर्ष विराम Image Source : PTI

Israel Hamas War: इजराइल और हमास के बीच जोरदार जंग को 47 दिन हो गए। इसी बीच दोनों में संघर्ष विराम हो गया है। लेकिन यह अस्थाई तौर पर सिर्फ 4 दिन के लिए किया गया है। इजराइल पर हमास ने 7 अक्टूबर को बड़ा हमला किया था और अपने साथ हमास के कमांडो 240 बंधकों को ले गए थे। इसके बाद से ही इजराइल भड़का हुआ है। हवाई हमलों और जमीनी हमलों से लगातार इजराइल गाजा पर हमले कर रहा है। इसी बीच कतर और अमेरिका की मध्यस्थता से संघर्ष विराम हुआ है। इसके तहत हमास और इजराइल बंधकों और कैदियों को छोड़ेंगे। इस डील के लिए कतर और अमेरिका जैसे देश लगातार दबाव बना रहे थे क्योंकि उनके खुद के लोग भी हमास के बंधक बने हुए हैं।

वैसे इजरायल अपने बंधकों को लेकर पहले भी काफी उदार रहा है। उसने हर हाल में अपने लोगों को रिहा कराने की कोशिश की। हमास का रिकॉर्ड खराब रहा है साल 2006 में गाजा के मिलिटेंट्स ने एक इजरायली सैनिक गिलेड शेलित को पकड़ लिया और पांच सालों तक कैद में रखा। इसके बदले में उसकी शर्त थी कि इजरायल 1027 फिलिस्तीनी कैदियों को छोड़ दे। ये कैदी आतंकी प्रवृति के थे। लंबी बातचीत के बाद अंतत: इजरायल ने हमास की शर्त मानकर लोगों को छोड़ दिया। लेकिन ज्यादातर ने बाहर आकर फिर इजराइल के खिलाफ साजिश शुरू कर दी।

इजराइल का शव तक अपने पास रख लिया था हमास ने

साल 2014 में उसने इजराइल के सैनिकों को मारकर उनका शरीर भी अपने पास रख लिया। परिवार लगातार रोता रहा। इजरायल ने कई बार उन्हें लौटाने की डिमांड की, लेकिन हमास ने उसे लौटाने से इनकार कर दिया। हमास की ओर से छोड़े जा रहे 50 बंधकों में महिलाएं और बच्चे हैं।- आधे से ज्यादा बंधक इजरायल के अलावा दूसरे देशों से हैं या दोहरी नागरिकता रखते हैं। तीन अमेरिकी और आठ फ्रेंच नागरिक छोड़े जा रहे हैं।  हमास ने दावा किया कि वो बंधकों को सुरंगों और सेफ जगहों पर रखे हुए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश