1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. गाजा में युद्ध विराम खत्म, इजराइली सेना का ऐलान 'फिर शुरू करने जा रहे हैं हमले'

गाजा में युद्ध विराम खत्म, इजराइली सेना का ऐलान 'फिर शुरू करने जा रहे हैं हमले'

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Dec 01, 2023 12:28 pm IST,  Updated : Dec 01, 2023 12:33 pm IST

गाजा पट्टी में जारी अस्थाई संघर्षविराम की अवधि शुक्रवार सुबह खत्म हो गई है। इसी बीच इजराइल की सेना ने बड़ा ऐलान किया है। इजराइली सेना ने कहा है कि वे एक बार फिर गाजा पर हमले शुरू करने जा रही है।

गाजा में युद्धविराम खत्म- India TV Hindi
गाजा में युद्धविराम खत्म Image Source : FILE

Israel Hamas War: गाजा में इजराइल और हमास के बीच जंग के बाद जो अस्थाई युद्धविराम लगा था, वो शुक्रवार सुबह खत्म हो गया है। इजराइल की सेना 'आईडीएफ' ने कहा है कि वे फिर हमले शुरू करने रही हैं। युद्धविराम 4 दिन के लिए लगा था। इसके बाद इसे पहले दो दिन फिर एक दिन के लिए बढ़ाया गया था। युद्धविराम के समझौते के तहत इजराइल और हमास को कैदियों और बंधकों की अदला बदली के लिए समय मिल गया था। यह समझौता कतर और अमेरिका की मध्यस्थता से कराया गया था। लेकिन सीजफायर की अवधि खत्म होते ही इजराइली सेना ने ऐलान कर दिया है कि वे गाजा पर हमास की कमर तोड़ने के लिए फिर हमले करने जा रही है। 

इजराइल और हमास में अस्थाई तौर पर जो जंग थमी थी, वो इजराइली सेना के फिर जंग के ऐलान के बाद शुरू हो गई है। इजराइल और फिलिस्तीन के चरमपंथी समूह हमास के बीच अस्थायी युद्धविराम शुक्रवार को समाप्त हो गया। मध्यस्थता कर रहे देश कतर ने अस्थायी युद्धविराम बढ़ाए जाने को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच फिर से हमले होने की आशंका बढ़ गई है।

शुक्रवार सुबह 7 बजे समाप्त हुआ संघर्ष विराम

संघर्ष विराम शुक्रवार को सुबह सात बजे (अंतरराष्ट्रीय समयानुसार पांच बजे) समाप्त हो गया। यह संघर्ष विराम एक सप्ताह पहले 24 नवंबर को शुरू हुआ था। शुरुआत में यह चार दिनों के लिए था और फिर कतर तथा सहयोगी मध्यस्थ मिस्र की मदद से इसे दो दिन के लिए तथा फिर एक दिन के लिए और बढ़ाया गया। सप्ताह भर के संघर्ष विराम की अवधि में गाजा में हमास और अन्य समूहों ने 100 से अधिक बंधकों को रिहा किया।

इजराइल ने 240 फिलिस्तीनियों को किया रिहा

जिन बंधकों को रिहा किया गया, उनमें से अधिकतर इजरायली थे। बदले में इजराइल की जेलों से 240 फिलस्तीनियों को रिहा किया गया। इजराइली सेना ने हमास पर युद्धविराम का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। उसने कहा है कि युद्धविराम समाप्त होने पर उसने हमले शुरू कर दिए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश