1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन में आई तबाही, राजधानी बीजिंग के आसपास 34 लोगों की हो गई मौत, जानें पूरा मामला

चीन में आई तबाही, राजधानी बीजिंग के आसपास 34 लोगों की हो गई मौत, जानें पूरा मामला

 Published : Jul 29, 2025 06:07 am IST,  Updated : Jul 29, 2025 01:54 pm IST

चीन की राजधानी बीजिंग और इसके आसपास के इलाकों में कई दिनों से जारी भारी बारिश और बाढ़ के कारण 34 लोगों की मौत हो गई है। आइए जानते हैं पूरा मामला।

China flood Beijing- India TV Hindi
चीन में बाढ़। Image Source : AP

भारत के पड़ोसी देश चीन में बड़ी प्राकृतिक आपदा की खबर सामने आई है। चीन की सरकारी मीडिया की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, चीन की राजधानी बीजिंग और इसके आस पास के इलाकों में भयानक बारिश और बाढ़ आई है। इस बाढ़ और बारिश के कारण अब तक 34 लोगों की मौत हो गई है।

80,000 लोगों को निकाला गया

CNN ने चीन की सरकारी मीडिया की ओर से दी गई जानकारी के हवाले से बताया है कि बीजिंग के उत्तरी क्षेत्र में कई दिनों से भारी बारिश जारी है जिस कारण 30 लोगों की मौत हो गई है। चीन की राजधानी में 80,000 से अधिक लोगों को एक से दूसरी जगह ले जाया गया है। इलाके में दर्जनों सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं और 136 गांवों की बिजली काट दी गई है।

कहां कितने लोगों की मौत?

बीजिंग के मियुन जिले में सबसे ज्यादा 28 लोगों की मौत हुई है। वहीं, यानकिंग जिले में दो लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा सोमवार को पड़ोसी हेबेई प्रांत में लैंडस्लाइड की घटना सामने आई जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा 8 अन्य लोग अभी भी लापता हैं। चीन की शिन्हुआ समाचार एजेंसी के मुताबिक, चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग ने बताया है कि मियुन में भारी बारिश और बाढ़ से गंभीर जनहानि हुई है और उन्होंने बचाव प्रयासों का आह्वान किया है।

शी जिनपिंग ने अधिकारियों को दिया निर्देश

जानकारी के मुताबिक, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भी बीजिंग और इसके आसपास आई तबाही का संज्ञान लिया है। उन्होंने अधिकारियों को लापता लोगों की खोज और बचाव करने, स्थानांतरित लोगों को उचित तरह से बसाने और मौतों का आंकड़ा कम करने के लिए हर संभव प्रयास करने का निर्देश दिया है।

बीजिंग के अधिकारियों ने सोमवार की रात से आपातकालीन प्रतिक्रिया शुरू की है। लोगों को घरों के अंदर रहने, स्कूलों को बंद करने, निर्माण कार्य को स्थगित करने तथा बाहरी पर्यटन और अन्य गतिविधियों को रोकने का आदेश दिया गया है।

ये भी पढ़ें- बैंकॉक में फायरिंग करने वाले हमलावर के पास से पुलिस को मिले अहम सुराग, 6 लोगों की हुई थी मौत

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच मलेशिया में हुई बात, संघर्ष विराम पर सहमत हुए दोनों देश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश