1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन में कर्मचारी ने अपनी सहयोगी को 3 बार पिलाया "ट्रुथ सीरम", जानें क्या होता है ये?

चीन में कर्मचारी ने अपनी सहयोगी को 3 बार पिलाया "ट्रुथ सीरम", जानें क्या होता है ये?

 Published : Jul 12, 2025 03:07 pm IST,  Updated : Jul 12, 2025 03:07 pm IST

चीन के एक कर्मचारी ने अपनी महिला सहयोगी को ट्रुथ सीरम पिला दिया। उसकी मंशा जानने और आरोपों के सिद्ध होने के बाद कोर्ट ने कड़ी सजा सुनाई।

प्रतीकात्मक फोटो। - India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो। Image Source : AP

बीजिंगः चीन में एक कर्मचारी ने अपनी सहयोगी को 3 बार "ट्रुथ सीरम" पिला दिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। महिला सहयोगी की जान के लेने के देने पड़ गए। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। साउथ चानइा मार्निंग पोस्ट की खबर के अनुसार अब ऐसा करने वाले कर्मचारी को अदालत ने 3 साल से अधिक के कारावास की सजा सुनाई है। 

क्या था मामला?

इस चौंकाने वाले मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि घटना चीन के शंघाई शहर की है, जहां एक कर्मचारी ने अपने सहकर्मी के काम से जुड़ी योजनाएं चुराना चाहता था। इसके प्रयास में उसने महिला सहकर्मी को तीन बार उसके पेय में ट्रुथ सीरम पिलाया। इस हरकत से न सिर्फ सहयोगी की तबीयत बिगड़ी, बल्कि बाद में मामला अदालत तक पहुंचा और आरोपी को 3 साल 3 महीने की जेल तथा 10,000 युआन (लगभग ₹1.15 लाख) का जुर्माना हुआ।

क्या होता है ट्रुथ सीरम?

महिला को ट्रुथ सीरम पिलाने वाले आरोपी की पहचान ली (Li) के उपनाम से हुई है। एक व्यापार यात्रा के दौरान ली को एक ड्रग विक्रेता से कथित "ट्रुथ सीरम" मिला, जिसने दावा किया, "बस कुछ बूंदें किसी को भी सच बोलने पर मजबूर कर देंगी।" इस बात ने ली को प्रेरित किया और उसने इसका प्रयोग अपने फायदे के लिए करने की योजना बनाई। इसके बाद उसने अपनी महिला सहकर्मी वांग को इसे पिला दिया। ट्रुथ सीरम एक प्रकार का नशीला पेय पदार्थ है। दावा है कि इसे पीने वाला व्यक्ति सच बोलता है। पहली खुराक उसने 29 अगस्त 2022 को पिलाई।

मेडिकल जांच में खुलासा

तीसरी घटना के बाद वांग को पूर्व की दोनों घटनाएं याद आईं और उसने शक जताया। मेडिकल जांच में यूरीन और बालों के सैंपल लिए गए, जिनमें दो खतरनाक ड्रग्स मिले। क्लोनाजेपाम (Clonazepam) चीन में क्लास II साइकोट्रॉपिक ड्रग है, जो दवा के रूप में सीमित उपयोग के बावजूद गैरकानूनी इस्तेमाल में आता है। वहीं जायलाजीन (Xylazine) जानवरों में उपयोग होने वाला सेडेटिव है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश