1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. बच्ची की ऑनलाइन गेमिंग मां-बाप पर पड़ी भारी, 13 साल की लड़की ने उड़ा दी पूरी कमाई

बच्ची की ऑनलाइन गेमिंग मां-बाप पर पड़ी भारी, 13 साल की लड़की ने उड़ा दी पूरी कमाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 12, 2023 08:56 am IST,  Updated : Jun 12, 2023 08:56 am IST

आज कल के बच्चों को ऑनलाइन गेमिंग की लत लगती जा रही है। कई मामलों में इससे लोगों को काफी नुकसान भी उठाना पड़ा है। ऐसा ही एक मामला चीन से भी सामने आया है।

ऑनलाइन गेमिंग की लत में लड़की ने उड़ा दिए 52 लाख रुपये(प्रतीकात्मक फोटो)- India TV Hindi
ऑनलाइन गेमिंग की लत में लड़की ने उड़ा दिए 52 लाख रुपये(प्रतीकात्मक फोटो) Image Source : PEXELS

आज कल के बच्चों की बीच ऑनलाइन गेमिंग एक ट्रेंड सी बन चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ज्यादातर बच्चों को ऑनलाइन गेमिंग की लत लगती जा रही है। बच्चों में ऑनलाइन मोबाइल गेमिंग का जुनून कई बार आपको कुछ बड़े जोखिम में डाल सकता है। कई मामलों में इससे लोगों को काफी नुकसान भी उठाना पड़ा है। ऐसा ही एक मामला चीन से सामने आया है, जिसमें ऑनलाइन गेमिंग की आदी एक 13 साल की लड़की ने 52 लाख रुपये गंवा दिए। 

ऐसे हुआ खुलासा

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चीन से एक ऐसा मामला सामने आया है, इसमें एक 13 साल की लड़की ने ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में अपने पेरेंट्सी की पूरी सेविंग को उड़ा दिया। बच्ची की ऑनलाइन गेमिंग की लत ने उसके पेरेंट्स की लगभग 52 लाख की सेविंग को खत्म कर दिया और अकाउंट में केवल 5 रुपये बचे। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की एक खबर के मुताबिक, इस लड़की ने इतने पैसे चार महीने में खर्च कर दिए। खबर के मुताबिक यह मामला तब सामने आया जब स्कूल में टीचर ने उसे फोन का अत्यधिक उपयोग करने पर ध्यान दिया। फिर टीचर ने बच्ची की मां को इस बात की जानकारी दी। इसके बाद मां ने जब अकाउंट चेक किया तो उनको होश उड़ गए, उनके अकाउंट में केवल 0.5 युआन (करीब 5 रुपए) ही थे। 

दोस्तों के लिए भी खरीदे गेम्स 
जब पिता ने लड़की से उसके खर्च के बारे में पूछा, तो बच्ची ने माना कि उसने ऑनलाइन मोबाइल गेम्स (online mobile games) खरीदने के लिए 120,000 युआन (US$17,000), और इन-गेम खरीदने के लिए 210,000 युआन (लगभग 24,39,000 रुपये) खर्च कर दिए। रिपोर्ट्स के लड़की ने अपने  10 दोस्तों के लिए भी गेम्स खरीदे। इसके लिए उसने डेबिट कार्ड का भी इस्तेमाल किया। लड़की को पासवर्ड पता था , जिसे उसके पेरेंट्स ने इमरजेंसी यूज के लिए बताया था।   

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश